Advertisement
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर गूंजी किलकारी, बेबी बॉय का किया स्वागत

पोस्ट सामने आते ही फैंस ने बधाई देना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, "बधाई, ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।"
एक अन्य यूजर ने लिखा, "आप दोनों को और पूरे परिवार को बहुत-बहुत बधाई।"
इससे पहले खुद विक्की ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान बताया था कि वे फिलहाल घर से कम ही बाहर जाते हैं, क्योंकि नहीं पता कि कब घर में जरूरत पड़ जाए, समय बहुत नजदीक है।
बता दें कि तकरीबन डेढ़ महीने पहले विक्की कौशल और कैटरीना ने प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। एक्ट्रेस ने अपने बेबी बंप के साथ फोटो शेयर की थी, जिसमें विक्की कौशल प्यार से कैटरीना को संभाल रहे थे।
प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के समय भी फैंस ने कपल को खूब सारा आशीर्वाद दिया था। अक्षय कुमार ने तो कपल को बच्चे को दोनों भाषा सिखाने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा कि "कैटरीना और विक्की, मैं आपके लिए बहुत खुश हूं। मैं आप दोनों को जानता हूं और यही कहूंगा कि आप दोनों सबसे अच्छे माता-पिता बनेंगे। बस बच्चे को अंग्रेजी और पंजाबी दोनों सिखाना, हर हर महादेव।"
बता दें कि प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद से ही मीडिया में विक्की अकेले ही दिखे। कैटरीना ने अपना पूरा प्रेगनेंसी टाइम घर पर बिताया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


