कैटरीना कैफ के पहले 'मदर्स डे' पोस्ट पर करीना कपूर ने लुटाया प्यार

दूसरी तस्वीर में कैटरीना ने अपने बेटे विहान कौशल की छोटी-सी झलक भी दिखाई। फोटो में नन्हे विहान के छोटे हाथ एक बेबी बुक पकड़े नजर आए। इस खास पोस्ट को शेयर करते हुए कैटरीना ने कैप्शन लिखा, "एक खुश मां का नजरिया।"
बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 7 नवंबर 2025 को अपने बेटे विहान कौशल के माता-पिता बने थे। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक संयुक्त पोस्ट शेयर कर यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। उस पोस्ट में लिखा गया था, "हमारा दिल पहले से कहीं ज़्यादा खुशियों से भरा है। हम खुद को बहुत खुशनसीब और आभारी महसूस कर रहे हैं, क्योंकि हम अपने नन्हे बेटे का इस दुनिया में स्वागत कर रहे हैं। हमें हमेशा आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत रहेगी।"
कैटरीना और विक्की ने 9 नवंबर 2021 को सवाई माधोपुर में एक निजी समारोह में शादी की थी। शादी से पहले दोनों करीब दो साल तक निजी तौर पर एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं करीना कपूर भी कई इंटरव्यू में कैटरीना की तारीफ करती नजर आ चुकी हैं, जिसमें 'कॉफी विद करण' भी शामिल है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features



