Advertisement
2016 के ट्रेंड में डूबे करण जौहर, 'ऐ दिल है मुश्किल' से 'कॉफी विद करण' तक, ताजा कीं यादें

उन्होंने आगे लिखा, "कॉफी विद करण सीजन 5 पूरा मस्ती, हंगामा और पागलपन से भरपूर था।"
निर्देशक ने अपने पोस्ट में टोरंटो फिल्म फेस्टिवल के सेशन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह उनके करियर को पीछे मुड़कर देखने और आगे की राह तय करने का बहुत शानदार अनुभव था। साथ ही, यह इंडियाज गॉट टैलेंट में दो जोशीले सितारों के साथ समय बिताना और खासकर शाहिद के साथ 'आईआईएफए अवॉर्ड्स' होस्ट करना भी मेरे लिए काफी यादगार अनुभव रहा था।
'कॉफी विद करण सीजन 5' काफी यादगार था। कई फैंस करण के कमेंट सेक्शन में एपिसोड को याद कर रहे हैं। खासकर तौर पर वे शो में अर्जुन कपूर के स्पेशल अपीयरेंस और कटरीना और अनुष्का के एपिसोड को याद कर रहे हैं।
बता दें कि 2016 का यह नॉस्टैल्जिया सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। करण से पहले यह ट्रेंड मनोरंजन जगत के कई सेलेब्स फॉलो कर चुके हैं। इससे पहले आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, हुमा कुरैशी समेत कई सेलेब्स फॉलो कर चुके हैं, और आने वाले दिनों में और भी कई सेलेब्स अपनी यादें शेयर कर सकते हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


