Kajols break from social media was part of promotion, will be seen in webseries The Trial-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 24, 2023 4:21 pm
Location
Advertisement

प्रमोशन का हिस्सा का था काजोल का सोशल मीडिया से ब्रेक लेना, वेबसीरीज द ट्रायल में आएंगी नजर

khaskhabar.com : शनिवार, 10 जून 2023 09:53 AM (IST)
प्रमोशन का हिस्सा का था काजोल का
सोशल मीडिया से ब्रेक लेना, वेबसीरीज द ट्रायल में आएंगी नजर
काजोल ने शुक्रवार दोपहर सोशल मीडिया से अचानक ब्रेक ले लिया था। काजोल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी घोषणा करके फैंस को चौंका दिया था। हालांकि, महज 5 घंटे बाद ही काजोल सोशल मीडिया पर वापस लौट आईं। वापस आते ही उन्होंने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज द ट्रायल: प्यार कानून धोखा का टीजर पोस्टर शेयर किया। इस कमबैक पोस्ट के साथ ही यह भी क्लीयर हो गया कि काजोल का सोशल मीडिया से ब्रेक लेना महज प्रमोशन का एक हिस्सा था।


काजोल की इस अपकमिंग वेब सीरीज का नाम द ट्रायल है, जिसमें वे लॉयर के रोल में नजर आएंगी। इसकी जानकारी शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ट्रायल जितना मुश्किल होता है, आप उतना ही बेहतरीन कमबैक करते हैं। डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली इस कोर्टरूम ड्रामा सीरीज का ट्रेलर 12 जून को रिलीज होगा।

इससे पहले ​​​काजोल ने इस ब्रेक के बारे में अनाउंस करते हुए लिखा था, अपने जीवन के सबसे मुश्किल दौर का सामना कर रही हूं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं। काजोल ने इस ब्रेक की वजह नहीं बताई थी और इसी वजह से फैंस कई तरह के कयास लगाने लगे थे। इसके अलावा काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की सभी पुरानी पोस्ट भी डिलीट कर दी थीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement