Indian musician Ricky Kej wins Grammy Award again for Divine Tides-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:26 am
Location
Advertisement

भारतीय संगीतकार रिकी केज ने डिवाइन टाइड्स के लिए फिर जीता ग्रैमी पुरस्कार

khaskhabar.com : सोमवार, 06 फ़रवरी 2023 1:56 PM (IST)
भारतीय संगीतकार रिकी केज ने डिवाइन टाइड्स के लिए फिर जीता ग्रैमी पुरस्कार
ग्रैमी अवॉड्र्स 2023 के विजेताओं की अनाउंसमेंट की हो चुकी है। भारतीय समयानुसार 6 फरवरी को अमेरिका के लॉस एंजिलिस में अवॉर्ड सेरेमनी रखी गई, जिसमें दुनियाभर के तमाम गायकों और कंपोजर्स को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अवॉर्ड सेरेमनी में एक बार फिर भारतीय संगीतकार रिकी केज ने तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड जीत लिया। रिकी को उनकी एल्बम डिवाइन टाइड्स के लिए ग्रैमी अवॉर्ड से नवाजा गया है।

सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए रिकी ने इस बात की जानकारी दी है। यह तीसरा मौका है जब रिकी रेज को अपने एल्बम के लिए इस पुरस्कार से नवाजा गया है। इससे पूर्व रिकी रेज ने 2015 में अपनी एल्बम विंड्स ऑफ समसारा के लिए यह अवॉर्ड जीता था। वहीं साल 2022 में उन्होंने म्यूजिकल एल्बम डिवाइन टाइड्स के लिए बेस्ट न्यू एज एल्बम की कैटेगरी में स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ ग्रैमी जीता था।

अपने पोस्ट में रिकी ने लिखा- ‘मैंने अपना तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड जीत लिया है। बेहद खुश और आभारी हूं, मैं इस अवॉर्ड को भारत के नाम डेडिकेट करता हूं।’
गौरतलब है रिकी ने मशहूर ब्रिटिश रॉक बैंड द पुलिस के ड्रमर स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ यह अवॉर्ड शेयर किया है। उन्होंने इस एल्बम में रिकी के साथ काम किया है। दोनों को यह अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ इमर्सिव ऑडियो एल्बम कैटेगरी में दिया गया है।

2023 से पहले भी रिकी को उनके म्यूजिक एल्बम के लिए ग्रैमी अवॉर्ड मिल चुका है। बता दें की 2015 में उन्हें अपनी एल्बम विंड्स ऑफ समसारा के लिए यह अवॉर्ड जीता था। वहीं साल 2022 में दोबारा उन्होंने म्यूजिकल एल्बम डिवाइन टाइड्स के लिए बेस्ट न्यू एज एल्बम की कैटेगरी में स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ ग्रैमी जीता था। 2023 में भी उनके इस एल्बम को दोबारा ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

रिकी केज दुनियाभर के 30 देशों में कुल 100 से ज्यादा अवॉड्र्स जीत चुके हैं। रिकी को उनके काम के लिए यूनाइटेड नेशंस ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन आर्टिस्ट और यूथ आइकॉन ऑफ इंडिया के लिए नॉमिनेट किया जा चुका है। 2021 में रिलीज हुए उनके फेमस एल्बम डिवाइन टाइड्स में 9 गाने और आठ म्यूजिक वीडियो शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement