Advertisement
व्यवस्था बदलनी है तो पहले खुद बदलें, सुभाष घई का संदेश-माता-पिता बच्चों पर भरोसा करें

उन्होंने लिखा, "व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई हमेशा बाहर से नहीं लड़ी जा सकती, क्योंकि हम भी इसी व्यवस्था का हिस्सा हैं। इसलिए सबसे पहले हमें खुद से शुरुआत करनी होगी और अपने देश का अच्छा चरित्र बनाना होगा। माता-पिता से बस यही निवेदन है कि अपने बच्चों पर भरोसा करें और उन्हें अपनी मेहनत और काबिलियत से आगे बढ़ने का मौका दें।"
सुभाष घई ने जोर दिया कि भ्रष्टाचार सिर्फ नेताओं की वजह से नहीं, बल्कि आम लोगों की गलत आदतों और समझौते की वजह से भी बढ़ता है। अगर हम सच में बदलाव चाहते हैं, तो हमें खुद ईमानदारी से शुरुआत करनी होगी।"
सुभाष घई की फिल्मों की बात करें तो वो कई सुपरहिट फिल्मों से जुड़े रहे हैं। इनमें 'कालीचरण,' 'विश्वनाथ,' 'कर्ज,' 'क्रोधी,' 'हीरो,' 'विधाता,' 'मेरी जंग,' 'कर्मा,' 'राम लखन,' 'सौदागर,' 'खलनायक,' 'परदेस,' और 'ताल' जैसी फिल्में शामिल हैं। उनकी आखिरी फिल्म थी 'कांची: द अनब्रेकेबल,' जो 2014 में रिलीज हुई थी। ये एक ड्रामा फिल्म थी।
इस फिल्म से एक्ट्रेस मिष्टी चक्रवर्ती ने डेब्यू किया था। साथ ही इसमें कार्तिक आर्यन भी अहम रोल में थे। इसके अलावा ऋषि कपूर और मिथुन चक्रवर्ती जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आए थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


