ICMAI CAT-DGR course concludes in Jodhpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 16, 2026 10:01 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ICMAI के CAT-DGR पाठ्यक्रम का जोधपुर में समापन समारोह

khaskhabar.com: शनिवार, 15 अगस्त 2026 1:28 PM (IST)
ICMAI के CAT-DGR पाठ्यक्रम का जोधपुर में समापन समारोह
खास खबर। जोधपुर भारतीय लागत लेखाकार संस्थान (ICMAI) एवं रक्षा मंत्रालय के पुनर्वास महानिदेशालय (DGR) के सहयोग से सशस्त्र बलों के कार्मिकों के लिए संचालित CAT-DGR पाठ्यक्रम का समापन समारोह होटल प्रेसिडेंट, जोधपुर में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में ICMAI अध्यक्ष CMA चित्तरंजन चट्टोपाध्याय, CAT समिति अध्यक्ष CMA राजेंद्र सिंह भाटी तथा मुख्य अतिथि कर्नल (वेटरन) अमृत कुलकर्णी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह में पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। अतिथियों ने CAT-DGR कार्यक्रम को सशस्त्र बलों के कार्मिकों के कौशल विकास एवं सेवोपरांत रोजगार के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।
ICMAI अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2047 तक संस्थान का लक्ष्य 16 लाख से अधिक सदस्य बनाने का है। इस अवसर पर ICMAI जोधपुर चैप्टर द्वारा विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क Oral Coaching का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन CAT HOD राजेश कुमार जैन एवं जोधपुर चैप्टर HOD कपिल व्यास ने किया। जोधपुर में पाठ्यक्रम का संचालन प्रबंध समिति सदस्य CMA के.के. व्यास द्वारा किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement