Advertisement
माधुरी दीक्षित कैसे बनीं 'तेजाब' की मोहिनी? वर्षों बाद निर्देशक एन. चंद्रा ने किया खुलासा

निर्देशक ने आगे कहा, ''जब मैंने 'तेजाब' की कहानी पर काम शुरू किया और 'मोहिनी' के किरदार के बारे में सोचा, तब मेरे दिमाग में केवल एक ही नाम था और वह नाम था माधुरी दीक्षित। इस भूमिका के लिए मेरी पहली पसंद भी माधुरी थीं और आखिरी पसंद भी। मैंने किसी दूसरी अभिनेत्री के बारे में कभी नहीं सोचा, क्योंकि मुझे पूरा भरोसा था कि इस किरदार को वही सबसे बेहतर तरीके से निभा सकती हैं।''
एन. चंद्रा ने कहा, ''कई बार किस्मत भी बड़ी भूमिका निभाती है। उस समय फिल्म के हीरो अनिल कपूर थे और अनिल कपूर के सेक्रेटरी राकेश नाथ ही माधुरी दीक्षित के भी सेक्रेटरी थे, जिसके चलते दोनों कलाकारों की तारीखें और अन्य जरूरी बातें तय करना आसान हो गया। अगर किस्मत साथ दे तो कई मुश्किल काम भी आसानी से पूरे हो जाते हैं।''
11 नवंबर 1988 को रिलीज हुई 'तेजाब' उस दौर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन गई। फिल्म में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके अलावा अनुपम खेर, चंकी पांडे, किरण कुमार और सुरेश ओबेरॉय जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाईं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की और साल 1988 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


