अलविदा नाना पाटेकर: 'अग्निसाक्षी' में निभाया किरदार आज भी लोगों के जेहन में जिंदा, अभिनय का हर कोई दीवाना

अभिनेता नाना पाटेकर को कई फिल्मों में किए गए अभिनय के लिए काफी सराहना भी मिली। वर्ष 1990 में आई 'राजू बन गया जेंटलमैन' फिल्म में नाना पाटेकर ने 'जय' नामक एक दार्शनिक और मार्गदर्शक की भूमिका निभाई थी। उनकी इस अदाकारी के लिए फिल्मफेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए नामांकित किया गया था।
वर्ष 1992 में फिल्म 'अंगार' आई थी। इस फिल्म में उनको सर्वश्रेष्ठ खलनायक का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। इस फिल्म में उन्होंने 'माजिद खान' नामक खतरनाक और क्रूर व्यक्ति की भूमिका निभाई थी। वर्ष 1993 में नाना पाटेकर ने 'तिरंगा' फिल्म में ऐसा किरदार निभाया कि फैंस आज भी खूब सराहते हैं। 'तिरंगा' फिल्म में नाना पाटेकर ने पुलिस इंस्पेक्टर 'शिवाजीराव वाघले' की मुख्य भूमिका निभाई।
वर्ष 1994 में आई 'क्रांतिवीर' फिल्म के लिए नाना पाटेकर को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में उन्होंने मुख्य नायक 'प्रताप नारायण तिलक' की ऐतिहासिक और शक्तिशाली भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उन्होंने जिस तरह का अभिनय किया, वह अन्य अभिनेताओं से बिल्कुल अलग था। उनके बोलने का अंदाज दिलों में ऐसा उतरा कि आज भी लोगों के जेहन में जिंदा है।
2005 में आई 'अपहरण' फिल्म में नाना पाटेकर ने 'तबरेज आलम' नामक प्रभावशाली राजनेता और माफिया का निगेटिव किरदार निभाया था। इस फिल्म में उन्होंने ऐसा किरदार निभाया था कि उनको बेस्ट निगेटिव रोल के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। वर्ष 2017 में आई फिल्म 'नटसम्राट' में उनके दमदार अभिनय के लिए नाना पाटेकर को मराठी फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।
अभिनेता नाना पाटेकर ने 'अग्निसाक्षी', 'खामोशी: द म्यूजिकल', 'शक्ति: द पावर', 'वेलकम' और 'राजनीति' जैसी फिल्मों से उन्होंने अपने करियर में सफलता हासिल की। नाना पाटेकर पॉजिटिव, निगेटिव और कॉमिडियन सहित हर रोल में अपने आप को ऐसा ढालते थे कि अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता था कि वे किरदार निभा रहे हैं या सच में ऐसा हो रहा है। उन्होंने बच्चों की फिल्म 'अभय' में भूत का किरदार निभाया था। उनका करियर शानदार रहा और उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री लेने के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। नाना पाटेकर को फिल्मों और कला के प्रति उनके समर्पण के लिए पद्म श्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


