Advertisement
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव

सोनू सूद- सोनू सूद हर साल बप्पा को अपने घर लाने की परंपरा निभाते हैं और परिवार के साथ पूजा-अर्चना करते हैं। 2024 में नए घर 'गंगोत्री निवास' में पहली बार गणपति का स्वागत उनके लिए खास था। पत्नी सोनाली और दोनों बेटों अयान और ईशांत के साथ उन्होंने आरती की थी। उस वक्त सोनू ने कहा था कि जिस जगह से उनके संघर्ष की शुरुआत हुई, उसी इलाके में अब उनके नए घर में पहली बार बप्पा का आना उनके लिए भावुक पल है। 2025 में भी उन्होंने गणपति उत्सव मनाया और पर्यावरण का ध्यान रखते हुए ईको-फ्रेंडली प्रतिमा के साथ घर पर ही विसर्जन किया। उनके यहां यह उत्सव पांच दिनों तक मनाया गया और पूजा-पाठ के साथ परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी रही।
कार्तिक आर्यन- गणपति उत्सव को पूरे मन से मनाने वाले सितारों में कार्तिक आर्यन भी शामिल हैं। 2025 में उन्होंने अपने मुंबई वाले घर पर परिवार के साथ गणेश उत्सव मनाया। कार्तिक ने सोशल मीडिया पर बप्पा की पूजा और घर के उत्सव की झलकियां साझा कीं थी। इस दौरान उनकी मां माला तिवारी और उनका पेट डॉग भी उनके साथ नजर आया। कार्तिक ने विसर्जन के लिए पर्यावरण के अनुकूल तरीका अपनाया और घर पर ही विसर्जन किया। बाद में उनके घर हुए गणपति विसर्जन की तस्वीरों में श्रीलीला और उनके परिवार के लोग भी नजर आए थे।
जैकलीन फर्नांडीज- जैकलीन फर्नांडीज के लिए 2025 की गणेश चतुर्थी खास रही। दरअसल, उन्होंने पहली बार अपने घर पर बप्पा का स्वागत किया था। अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि वह पहली बार गणपति को अपने घर ला रही हैं। लाइट ग्रीन कलर की साड़ी में जैकलीन बप्पा के सामने आरती करती नजर आईं। घर में सजे गणपति की प्रतिमा के सामने उन्होंने फूल चढ़ाए और पूजा की। उन्होंने इस मौके को नई शुरुआत, प्यार और आशीर्वाद से जोड़ा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


