Advertisement
सुबह 4 से लेकर रात 9 बजे तक, ऐसा होता है दिलजीत दोसांझ का फिटनेस और वर्क शेड्यूल

सिंगर के सुबह के तीन घंटे एक्सरसाइज और हेल्दी खाना खाने में ही निकल जाते हैं। वीडियो में आगे सिंगर तैयार होकर शूट के लिए निकल जाते हैं, पूरा दिन निर्देशक इम्तियाज अली के साथ शूट करते हैं, और अपने छोटे-छोटे रब यानी फैंस से मिलते हैं। पूरे दिन की मेहनत के बाद सिंगर थक-हारकर बिस्तर पकड़ना चाहते हैं।
वीडियो जितना सिंपल है, उससे कहीं ज्यादा उनकी कमेंट्री मजेदार है। दिलजीत पंजाबी भाषा का इस्तेमाल पिंड के लहजे में करते हैं। वीडियो से साफ है कि सिंगर पूरे दिन मेहनत करने के बाद भी अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखते हैं। इससे पहले भी उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें गांव के देसी खाने का मजा लेते देखे गए थे।
बता दें कि सिंगर फिल्ममेकर इम्तियाज अली के साथ दोबारा काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने साथ में फिल्म 'चमकीला' में काम किया था। इस फिल्म के लिए सिंगर को इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड में नॉमिनेट किया गया था, लेकिन वह अवॉर्ड जीत नहीं पाए।
उन्होंने फिल्म 'चमकीला' को लेकर कहा था कि कलाकारों को सिर्फ मरने के बाद सम्मान दिया जाता है, पहले तो सिर्फ उन्हें परेशान किया जाता है और मारने की धमकी दी जाती है। ऐसा ही 'अमर सिंह चमकीला' के साथ हुआ था। पहले उनके गानों का विरोध हुआ और आखिर में उन्हें मार दिया गया। यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है।
दिलजीत फिल्ममेकर इम्तियाज के साथ एक नई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें शरवरी वाघ, एक्टर वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह दिखने वाले हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म एक लव स्टोरी है। लेकिन, अभी तक फिल्म का टाइटल रिवील नहीं किया गया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features




