Advertisement
पहला फोटोशूट, पहला फिल्मफेयर और पहला आईफा: भूमि पेडनेकर ने याद किया 2016 से 2026 तक का सफर

इसके अलावा भूमि ने अपने पहले प्रोफेशनल फोटोशूट, पहली बार फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह में शामिल होने और अपने पहले मैगजीन कवर की झलक भी दिखाई। उन्होंने उस समय को भी याद किया जब उन्होंने फिटनेस को गंभीरता से लिया और पाइलेट्स के जरिए अपने शरीर में बदलाव लाईं। भूमि ने बताया कि यह बदलाव सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी उनके लिए बेहद जरूरी था।
भूमि पेडनेकर ने अपने पोस्ट में अपने करीबी दोस्तों, परिवार और उन लोगों का भी जिक्र किया जिन्होंने उनके शुरुआती दिनों में उनका साथ दिया। उन्होंने अपने मेंटर्स को अपना 'गॉड मदर्स' कहा और आभार जताया। साथ ही उन्होंने उस पल को भी याद किया जब वे स्पेन गई थीं और वहां उन्हें अपना पहला आईफा अवॉर्ड मिला था। यह उपलब्धि उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसी थी।
काम की यादों के साथ-साथ भूमि ने नए साल 2026 के जश्न की झलक भी शेयर की। उन्होंने यह साल अपने परिवार और दोस्तों के साथ, प्यार, उम्मीद और स्वादिष्ट खाने के बीच शुरू किया।
भूमि ने कैप्शन में लिखा कि उन्होंने नया साल उन लोगों के साथ मनाया जिन्हें वे दिल से प्यार करती हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


