Advertisement
सलमान खान की नई फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की पहली झलक, फौजी लुक में दिखे 'भाईजान'

बता दें कि इस फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जो साल 2020 में गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों के बीच हुए असल संघर्ष को पर्दे पर लेकर आएगी।
'बैटल ऑफ गलवान' का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा, बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं, जेन शॉ, अंकुर भाटिया, अभिलाष चौधरी, हीरा सोहल और विपिन भारद्वाज समेत कई कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन फैंस में सलमान की इस नई फिल्म को लेकर काफी उत्साह है। इसका अंदाजा उनके पोस्ट में आए कमेंट्स के जरिए लगाया जा सकता है।
एक फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "वाह, सलमान सर, अब दुश्मनों को आपसे कोई नहीं बचा सकता।"
दूसरे फैन ने लिखा, ''अब बॉक्स ऑफिस पर गदर मचने वाला है।''
कई फैंस ने दिल और तिरंगे के इमोजी भी कमेंट्स सेक्शन में भेजे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


