Even after 11 years, fans call Arjun Kapoor Krish Malhotra, the actor shared special memories on 2 States-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
May 20, 2025 12:39 pm
Location

11 साल बाद भी फैंस अर्जुन कपूर को कहते हैं कृष मल्होत्रा, 2 स्टेट्स पर अभिनेता ने साझा की खास यादें

khaskhabar.com: शनिवार, 19 अप्रैल 2025 3:08 PM (IST)
11 साल बाद भी फैंस अर्जुन कपूर को कहते हैं कृष मल्होत्रा, 2 स्टेट्स पर अभिनेता ने साझा की खास यादें
मुंबई। फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट की सुपरहिट रोमांटिक फिल्म ‘2 स्टेट्स’ ने हाल ही में अपनी रिलीज के 11 साल पूरे कर लिए। 18 अप्रैल 2014 को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। यही वजह है कि आज भी कई फैंस अर्जुन को उनके किरदार के नाम ‘कृष मल्होत्रा’ से बुलाते हैं।

इस खास मौके पर अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा, “11 साल बाद भी लोग मुझे कृष मल्होत्रा कहते हैं।” इसके साथ ही उन्होंने फिल्म से जुड़ी कई यादगार तस्वीरें भी साझा कीं। अर्जुन ने मजाकिया अंदाज़ में बताया कि अगर कोई लड़का किसी दूसरे राज्य की लड़की से शादी करना चाहता है, तो उसे किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
उन्होंने एक खास टिप देते हुए लिखा, “जितना हो सके, चेहरे पर मुस्कान बनाए रखें।” इसके अलावा उन्होंने और भी मजेदार सुझाव दिए। बता दें कि ‘2 स्टेट्स’ चेतन भगत के 2009 में आए इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया था और इसकी स्क्रिप्ट चेतन भगत व वर्मन ने मिलकर तैयार की थी। फिल्म में अर्जुन और आलिया के अलावा अमृता सिंह, रोनित रॉय, रेवती और शिव कुमार सुब्रमण्यम जैसे दमदार कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement