डिजाइनिंग की दुनिया में ईशा देओल की एंट्री, धर्मेंद्र के बनाए लोगो के साथ शुरू किया अपना नया प्रोजेक्ट

ईशा कहती हैं, "इस यात्रा का जिक्र मेरे पिता धर्मेंद्र जी के बिना अधूरा ही रहेगा। हम दोनों ही डिज़ाइन्स के प्रति गहरी रुचि रखा करते थे और हमारे बीच का वह खास रिश्ता आज भी मेरे साथ है। पापा और मैं अक्सर अलग-अलग तरह के लैंडस्केप, घरों और साधारण जगहों की डिज़ाइन पर चर्चा किया करते थे और वह हमेशा मुझसे कहते थे, 'लगी रहो, करती रहो।' ये शब्द आज भी मेरे साथ हैं और मुझे राह दिखाते हैं। मेरी रचनात्मकता पर उनके भरोसे ने ही मुझे आज पूरी लगन से इस काम को आगे बढ़ाने की हिम्मत दी है।"
अभिनेत्री ने आगे बातचीत में बताया कि उनकी कंपनी का 'लालटेन वाला लोगो' अभिनेता धर्मेंद्र ने ही डिजाइन किया था। उन्होंने इसे अपने पिता का आशीर्वाद मानते हुए कहा, "यह एक तोहफा था जो उन्होंने मुझे दिया था। उन्हें लोगो डिजाइन करना बेहद पसंद था, तो आप समझ ही सकते हैं कि यह मेरे लिए महज एक प्रतीक नहीं है, बल्कि यह उनकी ही रोशनी है, जिसे मैं आगे बढ़ा रही हूं।"
ईशा ने आगे अपने पार्टनर अभिनंदन लोढ़ा को अपने साथ जोड़ने के लिए धन्यवाद अदा किया। अभिनेत्री ने लिखा, "मैं आज यहां इसलिए हूं क्योंकि मिस्टर अभिनंदन लोढ़ा यहां हैं। वह एक बहुत ही बेहतरीन इंसान हैं, जिनकी आत्मा बहुत ही विनम्र है। उन्होंने मुझ पर भरोसा किया और मुझे इतना शानदार मौका दिया - यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है और मैं उन्हें और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद देना चाहती हूं। आज हमारे साथ 'हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' से सैम, श्वेता और महेश जी मौजूद हैं। मैं 'हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' के साथ जुड़कर बहुत उत्साहित हूं।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features



