Advertisement
'दो दीवाने शहर में' का ट्रेलर रिलीज, इस वैलेंटाइन प्यार होगा और भी गहरा

1 मिनट 58 सेकंड के ट्रेलर में दो अधूरे लोग दिखाए गए हैं, जो एक-दूसरे को पूरा करने की कोशिश नहीं करते। वे धीरे-धीरे एक-दूसरे को समझना सीखते हैं। फिल्म में मृणाल और सिद्धांत मुख्य भूमिका में हैं। उनके किरदार ऐसे हैं जो खुद को अभी भी समझने की कोशिश में हैं। इसमें दिखाया गया है कि रिश्ता खामोशी, चुपके से देखने, अधूरी बातों और उन फैसलों से बनता है जो एक बार लिए जाने के बाद लंबे समय तक दिल पर असर छोड़ते हैं।
फिल्म में प्यार को किसी परी कथा की तरह नहीं, बल्कि एक सच्चे अनुभव के रूप में दिखाया गया है। दो लोग शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी में मिलते हैं और बिना जबरदस्ती के एक-दूसरे के साथ जुड़ते हैं। ट्रेलर में गलतफहमियां, सोसायटी का प्रेशर और अपनी कमियों से जूझना जैसे मुद्दे भी झलकते हैं।
रवि उद्यावर द्वारा निर्देशित फिल्म 'दो दीवाने शहर में' को संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसमें प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार भी हैं। फिल्म की कहानी एक अनोखे और खूबसूरत रोमांस को दर्शाती है। फिल्म में अन्य कलाकारों में इला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, आयेशा रजा, संदीपा धर समेत कई नाम शामिल हैं। यह फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


