कॉन्सर्ट में झंडे-बैनर विवाद पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी, बोले-'गलत बातें न फैलाएं'

दिलजीत ने पंजाबी में लिखा, "बाहर खड़े होकर कोई भी प्रोटेस्ट कर सकता है, लेकिन अगर आप अंदर आकर मेरे फैंस को परेशान करने की कोशिश करेंगे, तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई बैनर या झंडा लाता है, तो इसका मतलब है कि वे दिखाना चाहते हैं कि वे किसी खास जगह से आए हैं और हमें सपोर्ट करने आए हैं।"
उन्होंने कहा, "अगर आप वही बैनर लेकर बाहर खड़े होकर मेरे फैंस को गाली देंगे, और फिर वही काम वेन्यू के अंदर करने की कोशिश करेंगे, तो मैं यह बर्दाश्त नहीं करूंगा। यह किसी खास बैनर या झंडे के बारे में नहीं है। बात इसके पीछे के मकसद की है।"
दिलजीत दोसांझ आगे लिखा, "मैंने सिक्योरिटी से कहा कि जो भी कॉन्सर्ट को खराब करने की कोशिश करे, उसे उठाकर बाहर करो। मैंने किसी बैनर के लिए कुछ नहीं कहा। फेक नैरेटिव मत फैलाओ। मैंने पिछले साल तो इस बात को नजरअंदाज कर दिया, लेकिन अब और नहीं। धन्यवाद।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features



