Advertisement
बिल्कुल ठीक हैं धर्मेंद्र, निधन की खबरों को ईशा देओल ने बताया अफवाह

ईशा के पोस्ट के बाद अभिनेता को चाहने वाले फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। इससे पहले सनी देओल की टीम और हेमा मालिनी ने भी लोगों से रिक्वेस्ट की थी कि वो धर्मेंद्र देओल के लिए प्रार्थना करें।
हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वीट कर लिखा था, "मैं धरम जी के बारे में चिंता करने के लिए सभी का धन्यवाद करती हूँ, जो अस्पताल में निगरानी में हैं। उनकी लगातार निगरानी की जा रही है और हम सब उनके साथ हैं। मैं आप सभी से उनके कल्याण और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करने का अनुरोध करती हूं।"
बता दें कि धर्मेंद्र देओल मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं, और कल से ही उन्हें देखने के लिए बॉलीवुड के बड़े स्टार्स पहुंच रहे हैं। देर रात सलमान खान, शाहरुख खान, आर्यन खान, और अमीषा पटेल जैसे स्टार्स को अस्पताल में देखा गया था। सभी के चेहरे नम थे। एक हफ्ते पहले भी अभिनेता की ज्यादा तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। बताया गया था कि एक्टर अपने रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


