Advertisement
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर सीएम फडणवीस सहित कई नेताओं ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "अपने अद्भुत अभिनय से हम सब के बीच में अमिट छाप छोड़ने वाले प्रयागराज के गौरव, सदी के महानायक, महान अभिनेता अमिताभ बच्चन आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।"
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, "सदी के महानायक, बॉलीवुड के शहंशाह एवं पद्म विभूषण से सम्मानित अमिताभ बच्चन, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।"
दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया पर लिखा, "दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! भारतीय सिनेमा की एक महान हस्ती और सदाबहार आइकन; उनका शानदार सफर, यादगार अभिनय और मनोरंजन की दुनिया में उनका अहम योगदान आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करता है। ईश्वर उन्हें हमेशा अच्छी सेहत, खुशियां और सफलता प्रदान करें।"
भाजपा नेता किशोर सिंह नीलकंठ की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया कि 'पद्म विभूषण' से सम्मानित भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता अमिताभ बच्चन, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! प्रभु श्रीराम जी, आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें, यही कामना है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


