Advertisement
3रे दिन पोन्नियन सेल्वन से पिछड़ी ब्रह्मास्त्र, केजीएफ-2 सबसे आगे

मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म पोन्नियन सेल्वन-1 ने बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। तीसरे दिन फिल्म ने 230 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर दिया है। वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 130 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए हैं। भारत के अलावा यूएस में भी फिल्म ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वहां पोन्नियन सेल्वन-1 अब तक की सबसे बड़ी तमिल ओपनिंग बनकर सामने आई है।
2022 में ओपनिंग वीकेंड में सबसे अच्छा कलेक्शन करने वाली फिल्में
भारत में अगर ओपनिंग वीकेंड की बात करें तो फिल्म केजीएफ-2 ने भारत में 193.99 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं पोन्नियन सेल्वन ने 130 से ज्यादा का बिजनेस किया है, जिसके बाद ब्रह्मास्त्र ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में तीसरे नंबर पर आ गई है। चोथे नंबर पर 75.57 करोड़ के साथ आरआरआर, पांचवें पर भूल भुलैया 2, छठवें पर सम्राट पृथ्वीराज और सातवें पर 39.12 करोड़ की कमाई के साथ गंगूबाई काठियावाड़ी है।
तीसरे दिन भी पोन्नियन सेल्वन-1 ने तमिलनाडु राज्य में 22.5 करोड़ कमाए, वहीं केरल में 3.75 करोड़, ऑल ओवर इंडिया 45 करोड़, ओवरसीज 25.5 करोड़ और वल्र्डवाइड 60 करोड़ रुपए की कमाई की।
भारत में पोन्नियन सेल्वन-1 का अब तक का कारोबार
भारत में पोन्नियन सेल्वन-1 ने तीनों दिन ही अच्छा परफॉर्म किया है। पहले दिन जहां फिल्म ने 42.5 करोड़, दूसरे ने फिल्म ने 39 करोड़ और तीसरे दिन 42 करोड़ रुपए की कमाई की है। ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो आने वाले दिनों में फिल्म अच्छा ही परफॉर्म करने वाली है।
ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर पोन्नियन सेल्वन-1 का कलेक्शन
ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर पोन्नियन सेल्वन-1 ने पहले दिन 82 करोड़ रुपए की कमाई की, वहीं शनिवार को फिल्म ने 60.3 करोड़ रुपए और तीसरे दिन 66.5 करोड़ रुपए कमाए। तीनों ही दिन ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर पोन्नियन सेल्वन-1 ने अच्छा परफॉर्म किया है।
फिल्म पोन्नियन सेल्वन-1 मणिरत्नम का ड्रीम प्रोजेक्ट कल्कि कृष्णमूर्ति की साल 1955 में आई नॉवेल पोन्नियन सेल्वन की कहानी पर बनाया गया है। जो दक्षिण भारत के शक्तिशाली राजाओं में शामिल चोल साम्राज्य पर आधारित है। इस ड्रीम प्रोजेक्ट को मणिरत्नम ने 500 करोड़ रुपए के बड़े बजट में तैयार किया है। पोन्नियन सेल्वन-1 के बाद दर्शक अब पोन्नियन सेल्वन-2 का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, कार्थी, जयम रवि, तृषा, जयराम, शोभिता धुलिपला, ऐश्वर्या लक्ष्मी और विक्रम प्रभू, जैसे कई बड़े सितारे लीड रोल में नजर आए हैं। पोन्नियन सेल्वन-1 का संगीत ए.आर रहमान ने दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
Advertisement
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features