Bollywood now has the power of women-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 2:43 pm
Location
Advertisement

बॉलीवुड में अब महिलाओं की बारी, प्रियंका, करीना सहित इन अभिनेत्रियों का दिखेगा दबदबा

khaskhabar.com : रविवार, 28 जुलाई 2019 5:14 PM (IST)
बॉलीवुड में अब महिलाओं की बारी, प्रियंका, करीना सहित इन अभिनेत्रियों का दिखेगा दबदबा
मुंबई। साल 2019 के शुरुआती कुछ महीनों में हमें बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में देखने को मिलीं, जिसमें नायक का किरदार अहम था। जैसे कि ‘गली बॉय’, ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’, ‘केसरी’ और ‘कबीर सिंह।’ इन सभी ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। हालांकि अब बारी महिलाओं की है, क्योंकि साल के दूसरे भाग में ऐसी कई सारी फिल्में आने वाली हैं, जिनमें महिलाएं सशक्त रूप में नजर आएंगी।

साल 2019 के अगले भाग में प्रियंका चोपड़ा जोनास, करीना कपूर खान, तब्बू, विद्या बालन, तापसी पन्नू और ऐसी ही कई अभिनेत्रियों का दबदबा देखने को मिलेगा।

इस नारी शक्ति का आगाज अगस्त में रिलीज होने वाली फिल्म ‘मिशन मंगल’ से होगा। इसमें विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, नित्या मेनन और कीर्ति कुलहरि जैसी अभिनेत्रियां हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/10
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement