Bollywood: Darkness hidden behind the glare and fame-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 11:25 am
Location
Advertisement

बॉलीवुड : चकाचौंध और फेम के पीछे छिपा गहरा अंधेरा

khaskhabar.com : गुरुवार, 13 अगस्त 2020 2:26 PM (IST)
बॉलीवुड : चकाचौंध और फेम के पीछे छिपा गहरा अंधेरा
नई दिल्ली। क्या सुशांत सिंह राजपूत ने अपना जीवन खुद ही खत्म किया है या उन्हें मारा गया है, यह फिलहाल एक ज्वलंत प्रश्न है। हालांकि यह बहुत ही स्पष्ट है कि वह अपने आखिरी दिनों में अत्यधिक मानसिक और मनोवैज्ञानिक दबाव से गुजर रहे थे। उनकी स्थिति चकाचौंध और ग्लैमरस दुनिया के पीछे छिपे गहरे अंधेरे को सामने लाती है।

ऐसा अक्सर कहा जाता है कि हर चमकता चीज सोना नहीं होता। वहीं सुशांत के असामयिक निधन ने बॉलीवुड की वास्तविकता को सामने ला दिया है, जहां कलाकारों में अक्सर दबाव, तनाव और असुरक्षा निहित होती है।

आईएएनएस ऐसे ही कुछ भारतीय हस्तियों के बारे में बता रहा है, जो प्रसिद्धि के दबाव को नहीं झेल सके।

सुशांत सिंह राजपूत (2020) सुशांत(34) ने टीवी शो 'पवित्रा रिश्ता' में मानव के रूप में अपनी शुरुआत की थी। उन्होंने 2013 में फिल्म 'काई पो चे!' के साथ बड़े पर्दे पर कदम रखा। उसके बाद उन्हें 'शुद्ध देसी रोमांस', 'एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी!', 'ड्राइव', 'केदारनाथ', 'छिछोरे' और 'दिल बेचारा' जैसी फिल्मों में देखा गया।

सुशांत अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के साथ रिश्ते में थे। उनके बारे में यह भी अफवाह थी कि वह अभिनेत्री कृति सैनन को डेट कर रहे हैं और आखिरकार, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती उनकी गर्लफ्रेंड बनी। उन्हें मुंबई में उनके आवास पर मृत पाया गया था। उनकी मौत के मामले सीबीआई जांच कर रही है।

समीर शर्मा (2020) टेलीविजन अभिनेता समीर शर्मा को मुंबई के मलाड वेस्ट में अपने आवास की रसोई की छत से लटका पाया गया। शव के पास कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। उन्होंने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कहानी घर घर की', 'लेफ्ट राइट लेफ्ट', 'वो रहने वाली महलों की' जैसे कई सीरियल में अभिनय किया था। उन्होंने आखिरी बार 'ये रिश्ते हैं प्यार के' में शौर्य माहेश्वरी के रूप में अभिनय किया था।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/9
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement