>
khaskhabar.com: सोमवार, 10 नवम्बर 2025 11:41 PM (IST)
मुंबई। हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता प्रेम चोपड़ा की अचानक से तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें मुंबई के बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि लीलावती अस्पताल में प्रेम चोपड़ा का इलाज डॉ. नितिन गोखले और जलील पार्कर की निगरानी में चल रहा है। 92 साल के प्रेम चोपड़ा के शरीर में इंफेक्शन फैल गया था, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टर के मुताबिक, प्रेम चोपड़ा अगले दो से तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रहेंगे।
बता दें कि कुछ साल पहले भी प्रेम चोपड़ा के निधन की झूठी अफवाह सोशल मीडिया पर फैली थी। उस समय खुद अभिनेता ने एक इंटरव्यू में सामने आकर कहा था कि वह बिल्कुल स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा था, ''लोग बिना वजह ऐसी गलत बातें फैलाते हैं, जिससे परिवार और दोस्तों को बेवजह चिंता होने लगती है।''
अभिनेता ने तब इस तरह की अफवाहों पर अंकुश लगाने की अपील भी की थी।
इससे पहले प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। दोनों को उसी समय भी मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर जलील पार्कर की देखरेख में उनका इलाज हुआ था। इलाज के बाद वे दोनों पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट आए थे। उस वक्त भी उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी।
अब फिर से लीलावती अस्पताल में उनकी भर्ती की खबर सामने आई है। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी देखरेख कर रही है। प्रेम चोपड़ा ने अपने लंबे करियर में बॉलीवुड की सैकड़ों फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। उनके डायलॉग्स, उनका अंदाज और उनकी दमदार उपस्थिति आज भी दर्शकों को याद हैं।
'बॉबी' फिल्म का उनका मशहूर डायलॉग 'प्रेम नाम है मेरा... प्रेम चोपड़ा' आज भी दर्शकों की जुबान पर है। उन्होंने अपने करियर में लगभग 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वह भारतीय सिनेमा के सबसे लंबे समय तक सक्रिय रहने वाले कलाकारों में गिने जाते हैं। 2023 में उन्हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। -आईएएनएस
Advertisement
बॉलीवुड एक्टर प्रेम चोपड़ा की भी तबीयत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती

अब फिर से लीलावती अस्पताल में उनकी भर्ती की खबर सामने आई है। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी देखरेख कर रही है। प्रेम चोपड़ा ने अपने लंबे करियर में बॉलीवुड की सैकड़ों फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। उनके डायलॉग्स, उनका अंदाज और उनकी दमदार उपस्थिति आज भी दर्शकों को याद हैं।
'बॉबी' फिल्म का उनका मशहूर डायलॉग 'प्रेम नाम है मेरा... प्रेम चोपड़ा' आज भी दर्शकों की जुबान पर है। उन्होंने अपने करियर में लगभग 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वह भारतीय सिनेमा के सबसे लंबे समय तक सक्रिय रहने वाले कलाकारों में गिने जाते हैं। 2023 में उन्हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। -आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features



