कंटेस्टेंट के मुंह से 'साहेब' सुनकर चौंके बिग बी, जया बच्चन से कर दी ये डिमांड

बता दें कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित और लंबे समय तक चलने वाली जोड़ियों में से एक हैं। दोनों पहली बार साल 1970 में पुणे के 'फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया' में मिले थे। इसके बाद वे फिल्म 'गुड्डी' के सेट पर दोबारा मिले। फिल्म 'जंजीर' के दौरान एक-दूसरे के करीब आए। दोनों ने तय किया कि अगर 'जंजीर' हिट हुई, तो वे साथ में लंदन घूमने जाएंगे। जब अमिताभ ने यह बात अपने पिता डॉ. हरिवंश राय बच्चन को बताई, तो उन्होंने कहा कि यदि जया साथ जा रही हैं, तो वे पहले शादी करें।
3 जून 1973 को दोनों ने बेहद सादगी और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी कर ली और इसके तुरंत बाद लंदन के लिए रवाना हो गए। शादी के बाद जया बच्चन ने अपने परिवार पर ध्यान देने के लिए फिल्मों से दूरी बनानी शुरू की जबकि अमिताभ बच्चन भारतीय सिनेमा के 'एंग्री यंग मैन' और महानायक बने।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


