Bhojpuri actress Akanksha Dubey commits suicide, police engaged in investigation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 9:32 am
Location
Advertisement

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस

khaskhabar.com : रविवार, 26 मार्च 2023 3:21 PM (IST)
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बनारस के होटल में सुसाइड कर लिया है। एक्ट्रेस बीती रात शूट के बाद होटल गईं और वहीं सुसाइड कर लिया। उनकी बॉडी होटल के कमरे के पंखे से लटकती मिली। आकांक्षा दुबे भोजपुरी की जानी मानी एक्ट्रेस थीं। उन्होंने 2019 में फिल्म मेरी जंग मेरा फैसला से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने कैमियो किया था, लेकिन छोटे से रोल में उनको ऑडियंस को काफी प्रभावित किया था। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्म मुझसे शादी करोगी और साजन जैसी फिल्में कीं, जो अच्छी-खासी हिट रही थी। सूचना पर सारनाथ पुलिस ने बॉडी कब्जे में ले ली है। फिलहाल सुसाइड के वजहों का पता नहीं चल पाया है।
आकांक्षा शनिवार रात सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में ठहरीं थी और सुबह उनकी बॉडी फंदे से लटकती मिली। आनन-फानन में होटल कर्मियों ने सारनाथ पुलिस को सूचना दी। इसके बाद परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। एसीपी सारनाथ ने एक्ट्रेस के मोबाइल समेत अन्य चीजों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं उनके नंबर की कॉल डिटेल्स भी निकाली जा रही है।

आकांक्षा दुबे ने सुसाइड पहले एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में आकांक्षा भोजपुरी गाने पर डांस वीडियो बनाती दिख रही हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले वैलेंटाइन डे पर अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था। उन्होंने अपने को-स्टार समर सिंह के साथ फोटो पोस्ट करते हुए हैप्पी वैलेंटाइन्स डे लिखा था।

आकांक्षा का जन्म 21 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हुआ था। उन्हें छोटी उम्र से ही डांस और एक्टिंग का शौक था। वो अक्सर सोशल मीडिया पर डांस के वीडियोज पोस्ट किया करती थीं। आकांक्षा दुबे तीन साल की उम्र में पेरेंट्स के साथ मुंबई शिफ्ट हुई थीं। उनके पेरेंट्स उन्हें आईपीएस अफसर बनाना चाहते थे, लेकिन उनका मन डांस और एक्टिंग में लगता था इसलिए बाद में परिजनों ने मॉडलिंग करने की सहमति दे दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement