Advertisement
दीया मिर्जा की 'पन्हा' की स्क्रीनिंग में भावुक हुए दर्शक, शबाना आजमी संग पहुंची अभिनेत्री

अभिनेत्री ने फिल्म के बारे में बताया, "इस फिल्म की शुरुआत हमारे इस विश्वास से हुई कि कहानियां लोगों को दुनिया को बेहतर तरीके से समझने और उनमें संवेदनशीलता, जागरूकता और बदलाव की भावना पैदा करने में मदद करती है। विकास और विस्थापन की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म पन्हा एक बच्चे की नजर से खेती करने वाले समुदायों पर बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के असर को दिखाती है। यह घर, अपनापन, यादों और उन आवाजों की कहानी है जो अक्सर विकास और नुकसान के बीच कहीं दब जाती हैं।"
उन्होंने लिखा, "हमारी फिल्म 'पन्हा' को दर्शकों का प्यार मिलता देखना और उसके बाद हुई सार्थक बातचीत इस शाम को और भी खास बना गई। साक्षी, हमें तुम पर बहुत गर्व है। इस खूबसूरत शाम की कुछ झलकियां साझा कर रही हूं और उन सभी लोगों का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने इसे संभव बनाया। हमारे पार्टनर्स का भी दिल से धन्यवाद, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट पर भरोसा किया और साथ दिया और पन्हा की शुरुआत से लेकर स्क्रीनिंग तक साथ देने वाले हर व्यक्ति का शुक्रिया। आपका सहयोग, हौसला और समर्थन ही इस पल को संभव बना पाया।"
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


