As Vijay Becomes CM, Trisha Krishnan Says: The Echo of Love Is Always Louder-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jun 15, 2026 11:26 pm
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त

विजय के सीएम बनते ही तृषा कृष्णन बोलीं-प्यार की गूंज हमेशा ज्यादा होती है

khaskhabar.com: सोमवार, 11 मई 2026 12:31 PM (IST)
विजय के सीएम बनते ही तृषा कृष्णन बोलीं-प्यार की गूंज हमेशा ज्यादा होती है
मुंबई । टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके एक दिन बाद अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “प्यार की गूंज हमेशा ज्यादा होती है।" तृषा कृष्णन ने सोमवार को अपनी एक तस्वीर फैंस के साथ शेयर की, जिसमें वह एक्वा-ब्लू रंग की सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनकी साड़ी पर गोल्डन जरी का बॉर्डर है। 43 वर्षीय अभिनेत्री 10 मई को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई थीं। इस दौरान उनके साथ उनकी मां उमा कृष्णा भी मौजूद थीं। समारोह के लिए त्रिशा ने गोल्डन रंग की साड़ी के साथ क्रीम कलर का ब्लाउज पहना था।
विजय की पार्टी टीवीके को तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, विदुथलाई चिरुथैगल काची, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग और अम्मा मक्कल मुनेत्र कझगम शामिल हैं। इन सहयोगी दलों की मदद से टीवीके ने 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा पार किया।
हालिया तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी ने 108 सीटें हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव हासिल किया। इस जीत के साथ ही राज्य में डीएमके और एआईएडीएमके के लंबे समय से चले आ रहे बारी-बारी के शासन का अंत हो गया। राज्यपाल ने विजय को 13 मई तक विधानसभा में विश्वास मत पेश करने को कहा है।
तृषा कृष्णन अपनी अभिनय क्षमता, स्क्रीन प्रजेंस और लंबे समय तक स्टारडम बनाए रखने के कारण दक्षिण भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने कई फिल्मों में विजय के साथ स्क्रीन शेयर की है।
उन्होंने 1999 में तमिल फिल्म ‘जोडी’ में एक छोटे किरदार से अभिनय की शुरुआत की थी। 2002 में रिलीज ‘मौनम पेसियाधे’ में वह पहली बार मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आई थीं इसके बाद। इसके बाद उन्होंने ‘सामी’, ‘घिल्ली’, ‘आरु’, ‘उनक्कुम एनक्कुम’, ‘वर्षम’, ‘नुव्वोस्तानांटे नेनोड्डांताना’, ‘अथाडु’, ‘आडावारी मातालाकु अर्धालु वेरुले’ और ‘कृष्णा’ जैसी फिल्मों से लोकप्रियता हासिल की।
तृषा कृष्णन ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘खट्टा मीठा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह आखिरी बार मणिरत्नम निर्देशित फिल्म ‘ठग लाइफ’ में नजर आई थीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement