जाति विशेष पर टिप्पणी कर बुरे फंसे अनुराग कश्यप, वकील ने की शिकायत

दुबे का आरोप है कि कश्यप की यह टिप्पणी भारतीय संविधान की मूल भावना का उल्लंघन करती है और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं के तहत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आती है।
उन्होंने कहा कि एक सार्वजनिक व्यक्ति होने के नाते अनुराग कश्यप की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वह अपने शब्दों से सामाजिक समरसता बनाए रखें, न कि किसी समुदाय को लक्षित कर अपमानित करें।
दुबे ने मुंबई पुलिस से अनुरोध किया है कि इस कथित घृणास्पद टिप्पणी का त्वरित संज्ञान लिया जाए और बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की जाए। साथ ही, मामले की गहराई से जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। फिलहाल इस पूरे मामले पर अनुराग कश्यप की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
यह पहली बार नहीं है जब अनुराग कश्यप अपने बयानों को लेकर विवादों में आए हैं। वे इससे पहले भी राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय के चलते आलोचना का शिकार हो चुके हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


