Advertisement
अनुपम खेर से नाराज हुईं उनकी मां दुलारी, एक्टर बोले-जब तक मां डाटेंगी तो समझो सब कुछ नॉर्मल

अभिनेता ने प्यारी वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा, "मां की चोट तो ठीक हो रही है, मगर मां का बिना बात के डांटना जारी है। दरअसल जब तक मां डाटेंगी तो इसका मतलब है, 'सब कुछ नॉर्मल है।' " उन्होंने आगे लिखा, "भाई साहब ने ठंड की वजह से निक्कर पहनना छोड़ दिया है और मूंछे काली कर ली हैं। बाकी वही कहानी जो लगभग भारत के हर घर में होती है।"
अनुपम खेर सोशल मीडिया पर मां दुलारी, भाई राजू और भाभी के साथ वीडियो बनाकर पोस्ट करते हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जाता है। खासकर उनकी मासूम और प्यारी बातों को। फैंस दुलारी का हेल्थ अपडेट भी लेते हैं और उन पर खूब सारा प्यार लुटाते हैं। इससे पहले अभिनेता ने अपनी फिल्म 'तन्वी: द ग्रेट' को ऑस्ट्रेलिया के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सम्मान मिलने पर खुशी जाहिर की थी। अभिनेता द्वारा निर्देशित फिल्म को सिर्फ देश में भी प्यार नहीं मिला, बल्कि विदेश की धरती पर भी फिल्म को प्यार और सम्मान दोनों मिला। फिल्म को बेस्ट स्क्रीनप्ले फिल्म का अवॉर्ड भी मिला। इससे पहले फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी रखी गई थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features




