Advertisement
चार साल बाद फिर ट्रैक पर दौड़े अनिल कपूर, बोले-'तेज नहीं, बस चलते रहना जरूरी है'

अनिल कपूर ने अपने कैप्शन में लिखा, ''चार साल हो गए हैं, जब मैंने आखिरी बार इस तरह की अपनी रनिंग रिकॉर्ड की थी। यह सफर वास्तव में कभी रुका नहीं, बस इसकी रफ्तार बदली, इसका रूप बदला और यह आगे बढ़ता रहा। प्रोग्रेस हमेशा इस बात पर निर्भर नहीं करती कि आप कितनी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। कभी-कभी बस चलते रहना ही काफी होता है।''
अनिल की इस बात का मतलब सिर्फ रनिंग तक सीमित नहीं है। वह यह बताने की कोशिश करते दिख रहे हैं कि जिंदगी में हर समय एक जैसी स्पीड से आगे बढ़ना जरूरी नहीं है। कभी आप बहुत तेजी से आगे बढ़ते हैं, तो कभी परिस्थितियों की वजह से आपकी रफ्तार थोड़ी धीमी हो जाती है। लेकिन अगर आप रुकते नहीं हैं और अपनी कोशिश जारी रखते हैं, तो वही असली प्रोग्रेस है। शायद यही वजह है कि चार साल बाद ट्रैक पर दौड़ते अनिल कपूर का यह वीडियो सिर्फ एक फिटनेस पोस्ट बनकर नहीं रह गया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर इन दिनों 'इंडिया के टॉप 1 परसेंट' को होस्ट कर रहे हैं। यह शो इंटरनेशनल फॉर्मेट 'द 1 परसेंट क्लब' का भारतीय वर्जन है। यह फॉर्मेट नीदरलैंड्स, जर्मनी, स्पेन, ग्रीस, ऑस्ट्रेलिया, इजरायल, तुर्की, यूक्रेन, मैक्सिको और अमेरिका जैसे कई देशों में दर्शकों के बीच अपनी पहचान बना चुका है। अब इसी फॉर्मेट को भारतीय दर्शकों के लिए पेश किया गया है।
अनिल कपूर ने 7 अगस्त को शो के बारे में बात करते हुए कहा था कि इसमें आने वाली हर चुनौती कंटेस्टेंट की ऑब्जर्वेशन, लॉजिक, प्रेजेंस ऑफ माइंड और दबाव में शांत रहने की क्षमता को परखेगी। इस शो का प्रीमियर 5 सितंबर को हुआ।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


