Anil Kapoor congratulated his daughter Rhea on their 5th wedding anniversary, writing, You make a wonderful couple.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 16, 2026 8:43 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अनिल कपूर ने बेटी रिया को दी 5वीं वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, लिखा- तुम्हारी जोड़ी कमाल की है

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 3:32 PM (IST)
अनिल कपूर ने बेटी रिया को दी 5वीं वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, लिखा- तुम्हारी जोड़ी कमाल की है
मुंबई । अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी और प्रोड्यूसर रिया कपूर शुक्रवार को अपनी शादी की सालगिरह मना रही हैं। इस मौके पर अभिनेता ने बेटी को शुभकामानएं दी। अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर रिया और उनके पति करण बूलानी की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "पांच साल और साथ में कितनी सारी यादें बना लीं। दोस्ती से शुरू होकर आज जो जिंदगी तुम दोनों ने मिलकर बनाई है, उसे देखना मेरे लिए बेहद खास है।" अभिनेता ने दोनों की जोड़ी को नेचुरल बताया। उन्होंने लिखा, "तुम दोनों एक-दूसरे के लिए बेस्ट हो, साथ बहुत नैचुरल लगते हो और जोड़ी काफी कमाल की है। शादी की 5वीं सालगिरह मुबारक हो रिया कपूर और करण बूलानी। तुम दोनों से बहुत प्यार है। भगवान तुम्हें हमेशा खुश रखे।"
प्रोड्यूसर रिया कपूर ने भी शादी के 5 साल पूरे होने पर पति को सालगिरह विश किया। रिया कपूर ने इंस्टाग्राम पर पति करण के साथ वेकेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए।
रिया कपूर ने लिखा, "शादी की 5वीं सालगिरह मुबारक हो, मेरे प्यार।"
रिया की पोस्ट को फैंस और इंडस्ट्री के लोगों ने काफी प्यार दिया। अभिनेत्री करीना कपूर और मां सुनीता आहूजा ने कमेंट कर खास प्रतिक्रिया दी।
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी और फिल्म निर्माता रिया कपूर ने 14 अगस्त 2021 को अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी से शादी की थी। यह शादी मुंबई के जुहू स्थित अनिल कपूर के आवास पर बेहद सादगी से हुई थी।
रिया और करण एक-दूसरे को लगभग 12 साल से डेट कर रहे थे। दोनों की पहली मुलाकात साल 2010 में फिल्म 'आयशा' के सेट पर हुई थी।
करण बूलानी पेशे से फिल्म निर्देशक और निर्माता हैं। करण बुलानी ने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापन जगत से की थी। उन्होंने कई फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया है। उन्होंने फिल्मों और डिजिटल प्रोजेक्ट्स के निर्माण और निर्देशन में अपना योगदान दिया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement