गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार, बोले-'यह उनकी अपनी कहानी'

गणेश आचार्य ने अपनी आने वाली फिल्म 'गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान किया था। फिल्म का पहला लुक 14 सितंबर को जारी किया गया था। इस फिल्म को गणेश आचार्य और दीगंगना सूर्यवंशी ने मिलकर लिखा है। फिल्म का निर्माण सौंदर्या कर रही हैं जबकि इसमें नए कलाकार शिवांशु सोनी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
फिल्म को लेकर गणेश आचार्य ने भी अपनी खुशी जाहिर की थी। उन्होंने कहा, ''मैं हमेशा से मानता आया हूं कि हर इंसान को सपने देखने का हक है लेकिन सिर्फ सपने देखने से वे पूरे नहीं होते। उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करनी पड़ती है, त्याग करना पड़ता है और सफर कितना भी मुश्किल क्यों न हो, आगे बढ़ते रहना पड़ता है। हमने इसी भावना को 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' के जरिए पर्दे पर उतारने की कोशिश की है। यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है और मुझे उम्मीद है कि इसे देखने वाले हर व्यक्ति को इसमें अपने सपनों, संघर्षों और आकांक्षाओं की झलक मिलेगी।'' 'गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट' 11 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


