Advertisement
अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'ब्रदर्स' ने पूरे किए 11 साल, जैकी श्रॉफ ने शेयर किए फिल्म के खास पल

अजय-अतुल ने फिल्म का संगीत दिया था, जो आज भी म्यूजिक लवर्स की लिस्ट में शुमार है। करण जौहर, हीरू जौहर और एंडैमोल इंडिया ने फिल्म के निर्माण कार्य का काम किया था।
फिल्म 'ब्रदर्स' में जैकी श्रॉफ ने मुख्य किरदारों डेविड (अक्षय कुमार) और मोंटी (सिद्धार्थ मल्होत्रा) के पिता गैरी फर्नांडिस का दमदार और भावनात्मक किरदार निभाया है। फिल्म में गैरी फर्नांडिस (जैकी श्रॉफ) एक शराबी और पूर्व मुक्केबाज हैं। अतीत की कुछ घटनाओं और पारिवारिक कलह के कारण उनके दोनों बेटे, डेविड और मोंटी, अलग-अलग रास्तों पर निकल जाते हैं और उनके बीच दूरियां आ जाती हैं।
डेविड एक फिजिक्स टीचर है जो अपनी बीमार बेटी के इलाज के लिए पैसों का इंतजाम करने के वास्ते फिर से फाइटिंग की दुनिया में लौटता है। वहीं मोंटी एक आक्रामक और स्ट्रीट फाइटर के रूप में सामने आता है।
कहानी का मुख्य आकर्षण 'राइट टू फाइट' नामक एक बड़ा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स टूर्नामेंट है, जहां अंत में दोनों भाई (डेविड और मोंटी) रिंग में एक-दूसरे के आमने-सामने होते हैं और उनके बीच एक भावनात्मक व खूंखार मुकाबला होता है। यह फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


