Advertisement
अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' का नया गाना 'आखिरी सलाम' रिलीज

गाने को प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें प्यार और तड़प को बखूबी दर्शाया गया है। वहीं, यह गाना हर उम्र के लोगों को पसंद आ रहा है।
गाने में एक-दूसरे से बिछड़ने के दुख को दिखाया गया है।
फिल्म की बात करें तो 'दे दे प्यार दे 2' में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के अलावा नए किरदारों को भी जोड़ा गया है, जिसमें आर. माधवन, गौतमी कपूर, मीजान जाफरी, जावेद जाफरी, और इशिता दत्ता शामिल हैं।
फिल्म की कहानी में अजय देवगन के किरदार आशीष गर्लफ्रेंड आयशा के माता-पिता को रिश्ते के लिए मनाने की कोशिश करते हैं। फिल्म में दर्शकों को प्यार, हंसी और पारिवारिक उलझनें देखने को मिलेंगी। इससे पहले फिल्म का एक गाना रिलीज हो चुका है।
यह फिल्म 'दे दे प्यार दे' का सीक्वल है, जो साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अजय और रकुल के अलावा तब्बू भी मुख्य भूमिका में थीं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


