Advertisement
जल्द मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु, गोद भराई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं

कैप्शन में लिखा, "हो सकता है कि मैं हर रीति-रिवाज का मतलब न समझती होऊं, लेकिन मेरा हमेशा से यह मानना रहा है कि इसके पीछे कुछ गहरा है। मंत्र की आवाज में जाप से पैदा होने वाली ऊर्जा में और जिस सावधानी से प्राचीन प्रथाएं पीढ़ियों से आगे बढ़ाई गई हैं, उसमें।"
'आरआरआर' एक्टर राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने पोस्ट पर कमेंट किया, "बहुत प्यारा"। एक्ट्रेस नजरिया नाजिम ने भी कमेंट सेक्शन में रेड हार्ट इमोजी पोस्ट किया।
इन झलकियां में सामंथा के फिल्ममेकर पति राज निदिमोरू भी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ इन समारोहों में हिस्सा लेते हुए दिखाई दिए। सामंथा ने अपनी हालिया रिलीज 'मा इंटी बंगारम' की सक्सेस मीट के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी की पुष्टि की थी। एक्ट्रेस ने कहा था कि 'मा इंटी बंगारम' के बाद अपनी हालत को देखते हुए मुझे थोड़ा ब्रेक लेना होगा। मुझे मैटरनिटी लीव लेनी होगी। उसके बाद मैं अपने फैंस के लिए एक और फिल्म के साथ वापसी करूंगी।"
तब से वह अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी की प्यारी तस्वीरें और पल इंटरनेट पर शेयर करती रही हैं। सामंथा ने दिसंबर 2025 में राज निदिमोरू से शादी की थी। माना जाता है कि यह कपल पहली बार 'द फैमिली मैन 2' की शूटिंग के दौरान मिला था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


