सलमान खान के एक आइडिया ने 'रेडी' में मेरे किरदार को बना दिया यादगार : कुब्रा सैत

अभिनेत्री ने कहा, ''यह वही ऑडिशन था, जिसमें मैंने छोटी ब्लैक ड्रेस पहनी थी और अनीस बज्मी के ऑफिस में उनके 'हां' कहने का इंतजार कर रही थी। इस ऑडिशन में मुझे फिल्म 'रेडी' में एक मेड का रोल मिलने वाला था और मैं इसे लेकर बहुत एक्साइटेड थी। इस फिल्म को करते समय मेरे अंदर बहुत आत्मविश्वास था क्योंकि यह मेरे लिए बिल्कुल नया अनुभव था।''
उन्होंने कहा, ''मैंने इससे पहले कभी फिल्म नहीं की थी। फिल्म में मेरे लिए कोई डायलॉग नहीं था। फिर सलमान खान ने कहा, 'क्यों न इसे ऐसी मेड बनाया जाए जो टूटी-फूटी भाषा, खासकर टूटी-फूटी इंग्लिश बोलती हो?' अनीस सर को यह आइडिया बहुत पसंद आया और तभी मुझे फिल्म में डायलॉग मिले।''
उन्होंने आगे कहा, ''हर किसी ने मुझसे कहा कि 'रेडी' जैसा रोल करके मैं पागलपन कर रही हूं और बहुत जल्दबाजी दिखा रही हूं। अगर मैंने 'रेडी' नहीं की होती, अगर मैं इतना पागलपन नहीं दिखाती, तो मैं कभी 'कुकू' नहीं बन पाती। कभी ‘न’ मत कहो। कोई रोल छोटा नहीं होता, सिर्फ अभिनेता छोटे होते हैं। यह जिंदगीभर की सीख है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features



