यह सुखद आश्चर्य...अनिल कुंबले से अचानक हुई अनुपम खेर की मुलाकात

अनुपम खेर ने बताया कि हाल ही में उन्हें अनिल कुंबले और उनकी पत्नी चेतना द्वारा किए गए एक सुंदर संस्कृत पाठ को सुनने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा, “यह अनुभव बेहद भावुक कर देने वाला था। इससे मेरे मन पर गहरी छाप पड़ी।”
अनुपम ने अपनी पोस्ट में लिखा, “आज के समय में जब हम अपनी जड़ों से दूर भाग रहे हैं, तब कुंबले और चेतना पूरी निष्ठा से हमारी संस्कृति को संवार रहे हैं और उसका उत्सव मना रहे हैं। वे सचमुच हमारी विरासत के सांस्कृतिक दूत हैं।”
अनुपम खेर की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए कुंबले ने लिखा, "आपसे मिलकर भी कितनी सुखद हैरानी हुई अनुपम खेर जी। हमने हमेशा, इन वर्षों में आपके शानदार काम का आनंद लिया है। आपका हमेशा मुस्कुराता हुआ और विनम्र स्वभाव हर किसी को आपके आसपास सहज महसूस कराता है। आपके उदार शब्दों के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।"
अनिल कुंबले को क्रिकेट जगत में ‘जंबो’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर में टेस्ट क्रिकेट में 619 विकेट लिए थे और 2008 में रिटायरमेंट के समय वे दुनिया के तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


