Advertisement
मोटो मोरिनी ने दिवाली से पहले किया तगड़े ऑफर्स का ऐलान, ग्राहकों को मिलेगा भारी डिस्काउंट

मोटो मोरिनी ने अपनी SEIEMMEZZO सीरीज़ की कीमतों में सीधे ₹91,000 तक की भारी कटौती कर दी है। पहले जहां इन मोटरसाइकिलों की कीमत ₹5,20,000 (एक्स-शोरूम) थी, वहीं अब इन्हें ₹4,29,000 (एक्स-शोरूम) में खरीदा जा सकेगा। इतालवी आर्टवर्क, टाइमलेस डिजाइन और हाईटेक इंजीनियरिंग के लिए मशहूर यह रेंज अब पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गई है।
जीएसटी बेनिफिट और फेस्टिव बोनस
फेस्टिव सीजन का मज़ा दोगुना करते हुए कंपनी ने यह भी ऐलान किया है कि 21 सितंबर से पहले की गई खरीदारी पर ग्राहकों को ₹33,000 तक का GST बेनिफिट मिलेगा। इस वजह से यह समय इन बाइक्स को खरीदने के लिए और भी मुफीद माना जा रहा है।
आसान फाइनैन्स की सुविधा
मोटो मोरिनी ने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल फेस्टिव फाइनैन्स ऑफर भी शुरू किया है। इसमें लो ईएमआई ऑप्शन, आकर्षक ब्याज दरें, 60 महीने तक की ड्यूरेशन, तुरंत अप्रूवल, 95% तक का डेट कवरेज और सैलरी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इससे ग्राहक बिना ज्यादा झंझट के अपनी पसंदीदा बाइक खरीद पाएंगे।
ग्राहकों के लिए सुनहरा मौका
बढ़ती महंगाई और प्रीमियम मोटरसाइकिलों की बढ़ती मांग के बीच मोटो मोरिनी का यह कदम ग्राहकों को राहत देने वाला है। भारी डिस्काउंट, जीएसटी बेनिफिट और आसान फाइनैन्स के कारण यह ऑफर उन लोगों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है जो लंबे समय से इस बाइक को खरीदने की सोच रहे थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
ऑटोमोबाइल
Advertisement
Traffic
Features


