Advertisement
हीरो मोटोकॉर्प और स्विगी की बड़ी साझेदारी, डिलीवरी पार्टनर्स को सस्ती दरों पर मिलेगी बाइक

सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान
वाहनों में छूट के साथ-साथ इस पहल में डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। इसकी शुरुआत गुरुग्राम स्थित 'हीरो मोटोकॉर्प ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क' में स्विगी राइडर्स के लिए आयोजित रोड सेफ्टी ट्रेनिंग सेशन के साथ हुई। इस ट्रेनिंग में हिस्सा लेने वाले पार्टनर्स को फुल-फेस हेलमेट, फर्स्ट-एड मेडिकल किट, रिफ्लेक्टिव सेफ्टी वेस्ट और सर्टिफिकेट वाली एक विशेष 'रोड सेफ्टी किट' भी प्रदान की गई।
हीरो मोटोकॉर्प अपनी सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) पहल ‘राइड सेफ इंडिया’ के तहत देशभर में स्विगी राइडर्स के लिए ऐसे ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित करेगा। इसमें विशेषज्ञों द्वारा डिजिटल और व्यावहारिक (प्रैक्टिकल) प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें सुरक्षित ड्राइविंग, ट्रैफिक नियमों का पालन, खतरों की पहचान और इमरजेंसी में सही कदम उठाने जैसे विषय शामिल होंगे।
कंपनी के अधिकारियों का क्या कहना है?
स्विगी (फूड मार्केटप्लेस) के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सौरव गोयल ने कहा कि व्यक्तिगत आवाजाही का साधन डिलीवरी पार्टनर्स की दैनिक कमाई बढ़ाने में मदद करता है। हीरो मोटोकॉर्प के साथ इस साझेदारी से राइडर्स के लिए नया वाहन खरीदना काफी आसान हो जाएगा।
वहीं हीरो मोटोकॉर्प के चीफ बिजनेस ऑफिसर आशुतोष वर्मा ने कहा कि बेहतर मोबिलिटी लोगों की आर्थिक प्रगति का रास्ता खोलती है। स्विगी के साथ यह सहयोग राइडर्स को किफायती वाहन उपलब्ध कराने के साथ-साथ सड़कों पर जिम्मेदार ड्राइविंग और सुरक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
ऑटोमोबाइल
Advertisement
Traffic
Features


