Advertisement
ड्राइविंग को भावना से जोड़ने की नई पहल, ऑडी इंडिया ने लॉन्च किया My Auras, मूड के हिसाब से बदलेगा कार का माहौल

एक टैप में पूरा केबिन बदलेगा माहौल
My Auras प्लेटफॉर्म के जरिए केबिन की लाइटिंग, म्यूजिक, क्लाइमेट कंट्रोल और सीट कंफर्ट को एक साथ सिंक किया गया है। अब ड्राइवर को अलग-अलग सेटिंग्स बदलने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि एक क्लिक में पूरा माहौल तय किए गए मूड के अनुसार एक्टिव हो जाएगा। शांत, ऊर्जावान, उत्सव या जश्न जैसे थीम्स के जरिए कार का केबिन पूरी तरह उसी भावना में ढल जाता है।
मल्टी-सेंसरी अनुभव पर खास फोकस
My Auras को MyAudi Connect के जरिए या सीधे ऑडी की चुनिंदा गाड़ियों के इंफोटेनमेंट सिस्टम में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह प्लेटफॉर्म ड्राइवर की मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए रोशनी, तापमान, एयरफ्लो, म्यूजिक और सीट फंक्शंस को अपने आप एडजस्ट करता है। इससे केबिन का माहौल ज्यादा सहज और आरामदायक बनता है।
Apple Music के साथ स्मार्ट इंटीग्रेशन
इस फीचर की खास बात Apple Music का इंटेलिजेंट इंटीग्रेशन है। चुने गए मूड के अनुसार म्यूजिक प्लेलिस्ट अपने आप सेट हो जाती है, जिससे ड्राइव के दौरान एक समान ऑडियो अनुभव मिलता है। इसके साथ ही ऑडी का एडवांस एयरफ्लो मैनेजमेंट सिस्टम केबिन के कंफर्ट को यूजर की पसंद के अनुसार ढालता है, जबकि सीट्स में हीटिंग, कूलिंग और मसाज जैसे फंक्शन भी मूड से जुड़े रहते हैं।
वेलनेस और आराम पर जोर
ऑडी My Auras को सिर्फ कंफर्ट फीचर नहीं, बल्कि वेलनेस से जुड़ा प्लेटफॉर्म मानती है। बार-बार सेटिंग्स बदलने की झंझट कम होने से ड्राइव ज्यादा सुकूनभरी बनती है, खासकर लंबी यात्राओं और रोज़मर्रा के सफर में। रोडसाइड असिस्टेंस और व्हीकल सर्विस जैसी जरूरी सुविधाएं भी इसी ऐप में मौजूद रहती हैं।
लाइफस्टाइल और पर्सनल टच
My Auras कार ओनरशिप में एक लाइफस्टाइल एलिमेंट भी जोड़ता है। यूजर त्योहारों या खास मौकों के हिसाब से थीम कस्टमाइज कर सकते हैं। यहां तक कि जन्मदिन के दिन कार अपने आप एक खास मोड में चली जाती है, जिससे सामान्य ड्राइव भी एक छोटे से सेलिब्रेशन में बदल जाती है।
किन मॉडल्स में मिलेगा My Auras
My Auras को ऑडी इंडिया के लग्जरी पोर्टफोलियो में धीरे-धीरे शामिल किया जाएगा। इसमें A4, A6, Q3, Q3 Sportback, Q5, Q7, Q8, RS Q8 और Q8 e-tron जैसे मॉडल शामिल हैं। यह फीचर iPhone यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है और मॉडल ईयर 2024 के बाद की चुनिंदा ऑडी गाड़ियों में उपलब्ध रहेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
ऑटोमोबाइल
Advertisement
Traffic
Features


