धीमी शुरुआत के बाद अब रफ्तार में River Indie, दो साल में बना 100 करोड़ क्लब का हिस्सा

River Indie के फीचर्स: दमदार डिजाइन और प्रैक्टिकल स्पेस
River Indie अपने आकर्षक और दमदार लुक के लिए जाना जाता है। इसका मस्कुलर डिजाइन और चौड़ा बॉडी स्ट्रक्चर इसे बाकी ई-स्कूटर्स से अलग बनाता है। फ्रंट में दिए गए डुअल LED हेडलाइट्स, मोटरसाइकल-स्टाइल टर्न इंडिकेटर्स और टेलीस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन इसके लुक को और भी आकर्षक बनाते हैं।
इस स्कूटर में दी गई बड़ी और आरामदायक सीट लंबे सफर को भी सुगम बना देती है। इसमें 14-इंच के एलॉय व्हील्स, 43 लीटर का स्टोरेज स्पेस, USB चार्जिंग पोर्ट, और फुल डिजिटल डिस्प्ले जैसी प्रैक्टिकल खूबियाँ भी मौजूद हैं। स्कूटर में एक 12 लीटर का लॉक करने योग्य ग्लव बॉक्स भी है, जो इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल में और उपयोगी बनाता है।
बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस
River Indie में कंपनी ने 4kW क्षमता की लिथियम आयन बैटरी दी है, जो स्कूटर के फ्लोरबोर्ड में फिक्स्ड है। बैटरी को निकाला नहीं जा सकता, लेकिन इसे घर पर आसानी से चार्ज किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार, यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 120 किलोमीटर तक की रेंज देता है।
चार्जिंग के लिहाज़ से यह स्कूटर 5 घंटे में 80% और 6 घंटे में पूरी तरह चार्ज हो सकता है। इसमें लगाया गया इलेक्ट्रिक मोटर 26Nm का टॉर्क पैदा करता है और इसे 0 से 40 किमी/घंटा की स्पीड तक पहुंचने में मात्र 3.9 सेकंड लगते हैं। इसकी अधिकतम गति (Top Speed) 90 किमी/घंटा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
ऑटोमोबाइल
Advertisement
Traffic
Features



