Advertisement
गाय को क्यों दी जाती है पहली रोटी? जानिए भूत यज्ञ से जुड़ा आध्यात्मिक और वैज्ञानिक रहस्य

शास्त्रों में उल्लेख है कि गाय को अन्न का अर्पण करने से पितरों की आत्मा को भी तृप्ति मिलती है। यही कारण है कि श्राद्ध और तर्पण जैसे कर्मों में गाय का विशेष स्थान होता है। एक और रोचक पक्ष यह है कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी गाय के पास बैठना या उसे स्नेहपूर्वक देखना सकारात्मक ऊर्जा के संचार में सहायक होता है। गाय की उपस्थिति वातावरण में शांति और मानसिक स्थिरता का भाव उत्पन्न करती है।
इस प्रकार जब कोई गृहस्थ महिला रसोई में पहली रोटी बनाकर गाय को अर्पित करती है, तो वह न केवल एक धार्मिक परंपरा का पालन करती है, बल्कि संपूर्ण सृष्टि के प्रति अपनी जिम्मेदारी, करुणा और विनम्रता का परिचय भी देती है। यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है और आने वाली पीढ़ियों तक इसे जीवित रखना, सनातन संस्कृति की आत्मा को सहेजने के समान है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features


