When will Margashirsha Amavasya be celebrated, know the date, auspicious time and importance-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jan 20, 2025 6:45 pm
Location
Advertisement

कब मनाई जाएगी मार्गशीर्ष अमावस्या, जानिये तिथि, मुहूर्त और महत्व

khaskhabar.com : शनिवार, 23 नवम्बर 2024 5:26 PM (IST)
कब मनाई जाएगी मार्गशीर्ष अमावस्या, जानिये तिथि, मुहूर्त और महत्व
हिंदू धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या दोनों ही तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। हर माह में आने वाली अमावस्या का अलग महत्व है। अमावस्या के दिन स्नान-दान करने से पुण्यकारी फलों की प्राप्ति होती है। अमावस्या के दिन भगवान विष्णु, शिवजी और मां गंगा की उपासना की जाती है। कहते हैं कि अमावस्या के दिन किसी पवित्र नदी या गंगा स्नान जरूर करना चाहिए। इसके अलावा अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। तो आइए अब जानते हैं कि मार्गशीर्ष माह में अमावस्या कब है और स्नान-दान के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।


मार्गशीर्ष अमावस्या 2024 तिथि और स्नान-दान मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह की अमावस्या तिथि का आरंभ 30 नवंबर को सुबह 10 बजकर 29 पर होगा। अमावस्या तिथि समाप्त 1 दिसंबर 2024 को सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर होगा। 30 नवंबर 2024 को मार्गशीर्ष अमावस्या रहेगी। अमावस्या के दिन स्नान-दान के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 8 मिनट से सुबह 6 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। वहीं अभिजीत मुहूर्त 30 नवंबर को सुबह 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन ये दोनों ही मुहूर्त स्नान-दान के लिए उत्तम रहेगा।

मार्गशीर्ष अमावस्या का महत्व

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन व्रत और पूजा पाठ करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। अगर किसी की कुंडली में पितृ दोष है तो वो व्यक्ति अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण जरूर करें। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं अमावस्या के दिन गंगा नदी में स्नान करने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। अगर गंगा नदी में जाकर स्नान करना संभव नहीं है तो घर पर ही नहाने वाले पानी में गंगाजल डालकर स्नान कर लें। ऐसा करने से भी आपको पुण्य फलों की प्राप्ति होगी।

नोट—यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित है। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खास खबर डॉट कॉम एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement