Advertisement
कब है अहोई अष्टमी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत खोलने का सही समय

इस वर्ष अहोई अष्टमी का शुभ योग
2025 में अहोई अष्टमी के दिन आद्रा और पुनर्वसु नक्षत्रों के साथ परिधि योग और बव करण का संयोग बन रहा है। यह योग पूजा-पाठ और व्रत के लिए अत्यंत मंगलकारी माना गया है। इसी दिन शिववास योग भी रहेगा, जो कि भगवान शिव की आराधना के लिए उत्तम माना जाता है।
व्रत खोलने का समय (पारण मुहूर्त)
अहोई अष्टमी पर महिलाएं व्रत का पारण तारों के दर्शन के बाद करती हैं।
इस वर्ष तारे देखने का शुभ समय शाम 5:00 बजे से 6:45 बजे के बीच रहेगा। कई महिलाएं तारों की जगह चंद्रमा के दर्शन के बाद भी व्रत खोलती हैं, लेकिन परंपरा के अनुसार तारों को करवे से अर्घ्य देकर अहोई माता की आरती उतारना श्रेष्ठ माना जाता है।
पूजा विधि और सावधानियां
अहोई माता की पूजा सायंकाल के समय की जाती है। दीवार या पूजा स्थल पर गेरू रंग से अहोई माता का चित्र बनाया जाता है, जिसमें माता, सेह (साही) और उसके सात पुत्रों का चित्रण होता है। संध्या काल में कथा सुनने के बाद तारों को अर्घ्य दिया जाता है और संतान से जल ग्रहण कर व्रत का समापन किया जाता है।
इस दिन किसी भी धारदार वस्तु जैसे चाकू, कैंची आदि के प्रयोग से परहेज करना चाहिए। पूजा के बाद सास-ससुर या घर के बड़ों का आशीर्वाद लेना शुभ माना जाता है।
अहोई अष्टमी व्रत का फल
धार्मिक मान्यता है कि अहोई अष्टमी व्रत करने से अहोई माता संतान की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। इस दिन की गई पूजा माता-पिता दोनों के लिए पुण्यदायी होती है और परिवार में सुख-शांति का वास करती है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features


