Weekly Horoscope: Know what will be beneficial for you this week-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
May 12, 2026 2:03 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त

साप्ताहिक राशिफलः जानिए, इस सप्ताह आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा

khaskhabar.com: रविवार, 12 अप्रैल 2026 5:34 PM (IST)
साप्ताहिक राशिफलः जानिए, इस सप्ताह आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा
लग्नराशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 13 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 तक में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए। मेष राशिः इस सप्ताह आप कार्यों को सतर्कता पूर्वक करें। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। आपको कोई विशेष सम्मान मिल सकता है। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में हानि हो सकती है। परेशानियों के हल अध्यात्म से मिलेंगे। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ने से प्रसन्नता प्राप्त होगी। लाल रंग आपके लिए शुभ रहेगा। वृष राशिः इस सप्ताह सामान्य रहेगा। कार्यों की अधिकता रहेगी। कार्य क्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहे। किसी की भी बातों पे तुरंत विश्वास न करें।अचानक अनावश्यक खर्च आने से आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए थकान से बचें। प्रेम संबंधों में अत्यंत सावधानीपूर्वक वार्तालाप करें। हरे रंग का अधिक प्रयोग करें।
मिथुन राशिः यह सप्ताह आपके लिए बदलाव ले के आ रहा है। परंतु आपके घर और बाहर के कार्यों में तालमेल बिठाना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपको दवाब का सामना करना पड़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। यात्रा में सावधानी रखें। प्रेम संबंधों को अच्छा रखने के लिए छोटी-छोटी बातों पर व्यर्थ नाराजगी ना दिखाएं। हल्का हरा रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
कर्क राशिः इस सप्ताह आपके लिए बहुत सौभाग्यशाली है। कार्य क्षेत्र में आपको सभी का सहयोग मिलेगा एवं आप ऊर्जावान रहेंगे। आपकी सारी कठिनाइयां दूर होगी। व्यापार में भी लाभ होगा। धन का आगमन होगा। सेहत बहुत अच्छी रहेगी। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी एवं पार्टनर से खुशी महसूस होगी। सिल्वर रंग का अधिक प्रयोग करें।
सिंह राशिः यह सप्ताह आपके लिए चुनौतियां लेकर आ रहा है। आपकी समस्याओं का अंत होगा। कार्य क्षेत्र में अनुकूलता बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग से पूर्ण सहयोग मिलेगा। परंतु अपने गुस्से पे नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नियमित खान पान से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। गोल्डन रंग आपके लिए शुभ है।
कन्या राशिः यह सप्ताह आपके लिए बहुत सुविधा लेकर आ रहा है। आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। कार्य क्षेत्र में नए अवसरों से लाभ मिलेगा। कोई यात्रा भी हो सकती है। व्यापार में साझेदारी करेंगे तो बहुत लाभप्रद होगा। धन का आगमन होगा। सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आइवरी रंग का प्रयोग करें।
तुला राशिः इस सप्ताह आप आपको अपने मन को मजबूत करके चलना होगा। मुश्किलें आएंगी परंतु आपको धैर्य पूर्वक उनका सामना करना होगा। कार्य क्षेत्र में आपको सभी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संबंधों को अच्छा रखने के लिए अपने पार्टनर का दिल जीतने की कोशिश करें। गुलाबी रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशिः इस सप्ताह थोड़ा संघर्ष रहेगा। व्यर्थ की चिताओं से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। उनके क्षेत्र में आपको काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। खर्च अधिक होगा। व्यवसाय में लेनदेन में सावधानी रखें। सेहत को अच्छी रखने के लिए मानसिक तनाव न ले। प्रेम संबंधों में कटु शब्द ना बोले। मैरून रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
धनु राशिः यह सप्ताह आपको सावधानी रखनी चाहिए। । कार्य क्षेत्र में आपको कामयाबी मिलेगी और कोई मान सम्मान भी हासिल होगा परंतु किसी भी विवाद में न पड़ें। धन का आगमन होगा परंतु अनावश्यक खर्च न करें। वाहन चलाने में सावधानी रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। इंडिगो रंग आपके लिए लकी रहेगा।

मकर राशिः यह सप्ताह आपके मन में परिवार के कारण चिंता हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। किसी से भी ना उलझे।इस सप्ताह नियमों का पूरी तरह से पालन करें एवं कोई भी जोखिम भरा कार्य न करें। धन का निवेश न करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए नींद पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में अनावश्यक रूप से प्रदर्शन ना करें। ग्रे रंग का अधिक प्रयोग करें।
कुंभ राशिः यह सप्ताह आपके लिए कभी खुशी कभी ग़म का रहेगा।भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में अधिकारी वर्ग एवं सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में अनावश्यक खर्चे आ सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए मानसिक तनाव न लें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। नीला रंग आपके लिए शुभ है।
मीन राशिः यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव लेकर आ रहा है। लाभ एवं हानि दोनों हो सकती है। कार्य क्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहे। अधिकारी वर्ग से किसी भी तरह के विवाद में ना पड़े।वाहन चलाते हुए सावधानी रखें।निवेश सोच समझकर करें। सेहत अच्छी रखने के लिए मानसिक तनाव न ले। प्रेम संबंधों में किसी भी तरह का विवाद ना करें अन्यथा गलतफहमियां हो सकती हैं। लैवेंडर रंग आपके लिए लकी है।
(साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement