Wednesday is the day of Lord Ganesha, doing these measures will remove poverty-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 17, 2024 1:59 am
Location
Advertisement

गणेश भगवान का दिन है बुधवार, इन उपायों को करने से दूर होती दरिद्रता

khaskhabar.com : बुधवार, 29 मार्च 2023 1:11 PM (IST)
गणेश भगवान का दिन है बुधवार, इन उपायों को करने से दूर होती दरिद्रता
हिंदू धर्म में सप्ताह के सभी वार किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है और आज बुधवार का दिन भगवान गणेश जी को समर्पित है। वे स्वयं रिद्धि-सिद्धि के दाता और शुभ-लाभ के प्रदाता हैं। मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक गणेश जी की व्रत और पूजा करने से भक्तों के सभी संकट दूर हो जाते हैं और सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं। हिंदू धर्म में किए जाने वाले किसी भी धार्मिक अनुष्ठान या पूजा-पाठ में सबसे पहले भगवान गणेश जी का पूजन किया जाता है। इनके बिना कोई भी पूजा अधूरी मानी जाती है। बुधवार के दिन पूजा-पाठ और व्रत आदि के अलावा कुछ उपायों की मदद से विघ्नहर्ता गणेश जी प्रसन्न किया जा सकता है और उनकी कृपा प्राप्त होती है। इतना ही नहीं, कहते हैं कि गणेश जी की कृपा से जीवन के समस्त दुखों से छुटकारा मिलता है कोई व्यक्ति किसी बीमारी, दरिद्रता या संकट से जूझ रहा है, तो सच्चे मन से गणेश जी की पूजा अर्चना करने से उसे इन सभी समस्याओं से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा बुधवार के दिन किए गए कुछ उपाय आपको जीवन में आने वाली कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं।

1. यदि आप कर्ज में डूबे हुए हैं तो बुधवार के दिन सवा पाव मूंग उबाले, फिर उसमें घी व शक्कर मिलाएं और गाय को खिलाएं। ऐसा करने से आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी। बुधवार के दिन भगवान गणेश जी प्रसन्न करने के लिए पूजा करते समय उन्हें हरी दूर्वा जरूर चढ़ाएं। यह काफी शुभ मानी जाती है।

2. यदि आप जीवन में कुछ समस्याओं से जूझ रहे हैं तो बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाना भी काफी शुभ और लाभकारी माना जाता है। इसलिए कोशिश करें इस दिन गाय को हरा चारा जरूर खिलाएं।

3. बुधवार के दिन भोजन के रूप में मूंग की दाल की पंजीरी या हलवा का भोग लगाकर उसके प्रसाद के तौर पर वितरित किया जाता है। इसके बाद शाम को व्रती स्वंय यह प्रसाद लेकर व्रत खोलता है।

4. बुधवार के दिन जीवन की समस्त बाधाओं और चुनौतियों से छुटकारा पाने के लिए भगवान गणेश को सिंदूर अर्पित करें। ऐसा करने से सभी बाधाओं से छुटकारा मिलता है।

5. मान्यता है कि भगवान गणेश जी के मंदिर जाकर उनकी पूजा आदि करने से जीवन में समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस दिन गणेश जी के मंदिर में भगवान को गुड़ का भोग लगाएं। ऐसा करने से गणेश जी सभी इच्छाएं पूर्ण करते हैं।

6. करियर या बिजनेस में आने वाली बाधाओं से छुटकारा पाने के लिए गणेश रुद्राक्ष धारण करने से लाभ होगा। बुधवार के दिन गणेश मंदिर में दूर्वा की ग्यारह गांठें चढ़ाने से गणेश जी प्रसन्न होते हैं। और बुध दोष समाप्त हो जाते हैं।

7. कहते हैं कि बुधवार के दिन सुबह के समय श्री विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का जाप करने से बुध दोष खत्म होता है। इस दिन हरा रंग धारण करने से जीवन में समृद्धि प्राप्त करने में मदद मिलती है।

8. गणेश जी को मूंग के लड्डुओं का भोग चढ़ाकर हर तरह की परीक्षा में पास होने के लिए प्रार्थना करें। हर बुधवार को गाय को हरी घास खिलाएं। कहा जाता है कि साल में कम से कम एक बार बुधवार के दिन अपने वजन के बराबर घास खरीदकर गौशाला में दान करनी चाहिए।

9. गणेश मंदिर में 7 बुधवार तक गुड़ का भोग चढ़ाएं, आपकी मनोकामना अवश्य पूरी होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement