Todays Horoscope: Today will be like this for 12 zodiac signs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 11:10 am
Location
Advertisement

आज का राशिफल: ऐसा रहेगा 12 राशियों के लिए आज का दिन

khaskhabar.com : शनिवार, 11 मार्च 2023 09:50 AM (IST)
आज का राशिफल: ऐसा रहेगा 12 राशियों के लिए आज का दिन
मेष
सेहत अच्छी रहेगी। आपके घर से जुड़ा निवेश फायदेमंद रहेगा। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी खबर पूरे परिवार को ख़ुशी देगी। दूसरों को ख़ुशियाँ देकर और पुरानी गलतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे। समय की कमी की वजह से आप दोनों के बीच निराशा या कुंठा के भाव पनप सकते हैं। आज किसी ज्ञानी पुरुष से मिलकर आपको अपनी कई समस्याओं का हल मिल जाएगा। डिजिटल लेनदेन में सावधानी बरतें। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। धैर्य से काम लें। शुभ अंक: 1, शुभ रंग: नारंगी और सुनहरा

वृष
कारोबार का विस्तार होगा। कार्यस्थल पर विवाद से दूर रहें। घर मकान के लिए आर्थिक समस्या का समाधान होगा। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। यात्रा का योग है। गर्भवती महिलाओं के लिए अतिरिक्त सावधान रहने का दिन है। आज आपके भाई-बहन आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं और उनकी मदद करके आप खुद आर्थिक दबाव में आ सकते हैं। हालांकि स्थिति जल्द ही सुधर जाएगी। नवयुवकों को स्कूल प्रोजेक्ट की बाबत कुछ राय लेने की जरूरत हो सकती है। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा देंगे। शादीशुदा जिन्दगी के मोर्चे पर हालात वाकई थोड़े मुश्किल रहे हैं, लेकिन अब आप सुधरते हालात महसूस कर सकते हैं। अपनों का ख्याल रखना अच्छी बात है लेकिन उनका ख्याल रखते-रखते अपनी सेहत न बिगाड़ लें। शुभ अंक 5, शुभ रंग : गेहूँआ।

मिथुन
आपकी इच्छा-शक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा, क्योंकि आप बहुत पेचीदा हालात से निकलने में कामयाब रहेंगे। अप्रत्यक्ष रूप से मदद मिलेगी। भावुक फैसला लेते वक्त अपनी तार्किकता न छोड़ें। लम्बे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आदि आखिरकार आपको मिल जाएंगे। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आज आप ख़ुद को अपने प्रिय के प्यार से सराबोर महसूस करेंगे। आज आपको रंग ज्यादा चटख नजर आएंगे, क्योंकि फिजाओं में प्यार का ख़ुमार चढ़ रहा है। जिन्दगी का स्वाद तो स्वादिष्ट भोजन को करने में ही है। यह बात आज आपके जुबान पर आ सकती है क्योंकि आप के घर में आज स्वादिष्ट भोजन बन सकता है। नए रोजगार के अवसर बनेंगे। वाहन क्रय विक्रय के लिए समय अनुकूल है। शुभ अंक 8, शुभ रंग हरा।

कर्क
व्यापारी वर्ग को लाभ मिलेगा। कोर्ट कचहरी में आपका पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। निवेश करते समय जल्दबाजी में निर्णय न लें। पुराने दोस्त मददगार और सहयोगी साबित होंगे। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुजार सकते हैं। आप दोस्ती की डोर मजबूत करने में भी कर सकते हैं, इससे बाद में आपको फायदा भी मिलेगा। शुभ अंक : 2, शुभ रंग : सफेद।

सिंह
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। जमीन जायदाद के क्रय विक्रय में लाभ होगा। बच्चों को लेकर निश्चिंत रहेंगे। अचानक हुई रोमांटिक मुलाकात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। लंबे अरसे के बाद जीवनसाथी के साथ काफी समय गुजारने का मौका है। शुभ अंक 7, शुभ रंग कत्थई।

कन्या
आज आप ख़ुद को सुकून में और जिंदगी का लुत्फ उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम् काम बीच में अटक सकता है। आपके बच्चे के पुरस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए ख़ुशनुमा एहसास रहेगा। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके जरिए अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। फूल देकर अपने प्यार का इजहार करें। घर परिवार में धार्मिक आयोजन होंगे। परीक्षा परिणाम को लेकर चिंतित रहेंगे। अधीनस्थों को विश्वास में लेकर आगे की योजना बनाएँ, सफलता मिलेगी। शुभ अंक 9, शुभ रंग : लाल।

तुला
अच्छी चीजों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग खुला रहेगा। करीबी रिश्तेदारों के घर जाना आज आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है। पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकते हैं। दिन में जीवनसाथी के साथ बहस के बाद एक बेहतरीन शाम गुजरेगी। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बनेगी। दाम्पत्य जीवन में आ रही समस्या का समाधान होगा। शुभ अंक: 5, शुभ रंग: लाल।

वृश्चिक
निवेश करना लाभकारी रहेगा। आवागमन में सावधानी बरतें। एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार/दोस्त घर आ सकते हैं। आज मौसम का मिजाज कुछ ऐसा रहेगा कि आप बिस्तर से उठने को राजी नहीं होंगे। बिस्तर से उठने के बाद आपको अहसास होगा कि आप अपना कीमती समय बर्बाद कर चुके हैं। जीवनसाथी की ओर से जानबूझ कर भावनात्मक चोट मिल सकती है, जिसके चलते आप उदास हो सकते हैं। बेरोजगारों को आज के दिन नौकरी न मिलने का मलाल हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शुभ अंक 3, शुभ रंग केसरिया और पीला।

धनु
शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक तौर पर मजबूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। आज के दिन आपको अपने उन दोस्तों से बचकर रहने की जरूरत है जो आपसे उधार मांगते हैं और फिर उसे लौटाते नहीं हैं। आपकी दिलचस्प रचनात्मकता आज घर के वातावरण को सुखद बनाएगी। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पुराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी जरूरतों को अनदेखा कर सकता है, जिसके चलते आप चिड़चिड़े हो सकते हैं। शुभ अंक 6, शुभ रंग बैंगनी।

मकर
रोजगार सम्बन्धी प्रयास सफल रहेंगे। कार्य प्रणाली में बदलाव करना होगा। पुराने रोग से छुटकारा मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे जो आपको आर्थिक फायदा पहुँचाएंगे। रिश्तेदारों के यहाँ छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। अगर आप हर काम को कल पर टालते हैं तो अपने लिए आप कभी समय नहीं निकाल पाएंगे। शुभ अंक 4, शुभ रंग हरा।

कुंभ
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जिन लोगों नेे अतीत में अपना धन निवेश किया था आज उस धन से लाभ होने की संभावना बन रही है। प्रेम-संबंध में ग़ुलाम की तरह व्यवहार न करें। आज आप अपने जीवनसाथी को सरप्राइज दे सकते हैं, अपने सारे कामों को छोडक़र आज आप उनके साथ वक्त बिता सकते हैं। मित्रों के सहयोग से अटके काम पूरे होंंगे। उनके साथ पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। संतान सुख प्राप्त होगा। शुभ अंक 7, शुभ रंग क्रीम और सफेद।

मीन
संतान की उपलब्धि से मन प्रसन्न होगा। जमीन जायदाद में निवेश करना ठीक नहीं होगा। विद्यार्थी योग व ध्यान का सहारा लें। आपका सही रवैया गलत रवैये को हराने में कामयाब रहेगा। जब निवेश करने का सवाल आपके सामने हो, तो स्वतन्त्र बनें और अपने फैसले ख़ुद लें। यात्रा ठीक नहीं। शुभ अंक 8, शुभ रंग चॉकलेटी।

आलेख में दी गई जानकारियों को लेकर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement