Advertisement
आज का राशिफल: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का बुधवार का दिन
मेष आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। संतान के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। आज आपको पैतृक संपत्ति मिल सकती है। आज आपको किसी पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा। आज आपके काम आसानी से पूरे होंगे। कॉमर्स फील्ड के छात्रों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा... आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। आप अपने परिवार के सदस्यों को कोई नई डिश बनाकर खिला सकते हैं, जिससे आपके परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। वृषभ आज का दिन खुशियों की नई राह दिखाएगा। आज परिवार के सदस्यों के साथ घूमने-फिरने की योजना रद्द होने की संभावना है। आपको पारिवारिक सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा। आप किसी राजनेता से संपर्क करेंगे। पूरे आत्मविश्वास के साथ आप अपने सभी लंबित कार्यों को गति देंगे, आपको अपनी योजना में अन्य साझेदारों को जोड़ने की आवश्यकता पड़ सकती है। आज आपको संपत्ति खरीदने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। मिथुन आज का दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप कड़ी मेहनत करने का संकल्प लेंगे और उसे पूरा करने के लिए आज से ही काम शुरू कर देंगे, आज आपके अंदर एक अलग उत्साह देखने को मिलेगा। आज आपको बाहर का मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए। आज आपके बड़े भाई आपसे किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करेंगे। आज राजनीति से जुड़े लोगों का कोई विरोध कर सकता है। आज आप भक्ति भाव में रहेंगे, गाय की सेवा करने का मन बनाएंगे। आज आपके काम सफल होंगे क्योंकि दिन आपके लिए अनुकूल है। कर्क आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपको दूरसंचार के माध्यम से किसी से शुभ समाचार मिल सकता है, घर में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं, आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। जो लोग घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, वे आज अपने परिवार से मिल सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे और कुछ समय बिताएंगे जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। आज अचानक धन लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सिंह आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आज आप दूसरों की हर संभव मदद करेंगे। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। आज आप परिवार के साथ बाहर डिनर करने की योजना बनाएंगे। आज आप अपनी दिनचर्या में किताबें पढ़ने की आदत डाल सकते हैं। साहित्य के क्षेत्र में आपकी रुचि हो सकती है। इस राशि के जो लोग मीडिया जगत से जुड़े हैं, उनका आज का दिन किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में बीतेगा। जो लोग आपकी पीठ पीछे बुराई करते हैं, उन्हें आज आपके बेहतर प्रदर्शन से अच्छा जवाब मिलेगा। कन्या आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। घर में आपकी खूबियों की चर्चा होगी। आपके द्वारा किए गए काम से परिवार के लोग काफी खुश नजर आएंगे। छात्र शिक्षा प्राप्त करने के लिए एक शहर से दूसरे शहर जा सकते हैं। पैतृक संपत्ति से आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। लंबे समय से चल रही योजना में आज आप कुछ नया बदलाव भी कर सकते हैं। समाज में आपके काम की सराहना होगी। आज घर का माहौल करीबी रिश्तेदारों के आने से खुशनुमा हो जाएगा। घर में बदलाव से जुड़ा कुछ काम सुचारू रूप से हो जाएगा। आपको मीडिया और ऑनलाइन मीडिया के माध्यम से व्यापार से जुड़ी जानकारी मिलती रहेगी। तुला आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लेकर आया है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज किसी अनजान व्यक्ति से बेवजह उलझने से बचें। आज धैर्य रखने से रुकी हुई योजनाएं सफल होंगी। डिप्रेशन की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। आज आप कोई नई भाषा सीखने के बारे में सोचेंगे। निर्माण कार्य अच्छे से चलेगा। आज आपको नई नौकरी का ऑफर मिलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है, आप कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। वृश्चिक आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपको धैर्य रखना होगा ताकि आप नई ऊंचाइयों को छू सकें। ऑटोमोबाइल के कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। किसी नए धार्मिक स्थल का सुख प्राप्त होगा। आप अपने दोस्तों या सहकर्मियों के साथ किसी टूर पर जाएंगे। प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगों को आज लाभ मिलेगा। आज आप कोई नया कारोबार शुरू करने का मन बनाएंगे। रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़ेगा। आज आप कोई नया काम शुरू करने के लिए उत्साहित रहेंगे। धनु आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। किसी दूसरे व्यक्ति को अपने जीवन में दखलंदाजी न करने दें, अन्यथा रिश्तों में खटास आ सकती है। आपके ऊपर पारिवारिक जिम्मेदारियाँ रहेंगी, जिन्हें आप पूरा करेंगे। आप अपने मन की बातें अपने माता-पिता से शेयर करेंगे। आज आप कुछ निजी मामलों में थोड़े भावुक हो सकते हैं। शिक्षक आज किसी मीटिंग में शामिल होंगे। आज आपको बड़ों से कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो भविष्य में आपके काम आएगा। छात्रों को सफलता मिलने की संभावना है। मकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी की मदद करेंगे, जिससे आप पूरे दिन सकारात्मक बने रहेंगे। आज आप जो भी काम शुरू करेंगे, वह समय पर पूरा हो जाएगा। नए रिश्ते शुरू करने का मौका मिलने की संभावना है। साथ ही आप अपने करीबी रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे, आपको सफलता मिलेगी। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। संतान के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे, साथ ही आप उसके टीचर से भी बात कर सकते हैं। कुंभ आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है। आज परिवार के सदस्य आपसी समझदारी से घर की किसी समस्या का समाधान निकालने में सफल रहेंगे, परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बनाएंगे, जहाँ आपको बहुत शांति महसूस होगी। सेहत को दुरुस्त रखने के लिए सुबह की सैर आपके लिए फायदेमंद साबित होगी, आप पूरे दिन तरोताजा महसूस करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बनाएंगे, सभी लोग बहुत खुश नजर आएंगे। आप अपने लंबित कार्यों को भी पूरा करेंगे। इस राशि के जो लोग व्यापार कर रहे हैं, वे आगे बढ़ पाएंगे। मीन आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप अपनी बहन को कोई उपहार दे सकते हैं, इससे आपकी माता प्रसन्न होंगी। आज आपको किसी को भी पैसा उधार देने से बचना चाहिए, यह आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आज आप बोलने की बजाय सुनने पर ज्यादा ध्यान देंगे, इससे आपको कोई महत्वपूर्ण बात पता चल सकती है। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे और आपसे बात करना चाहेंगे। इस राशि के जो लोग कवि हैं, आज उनकी कविता की तारीफ होगी। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने बढ़ते खर्चों को नियंत्रित करने की योजना बनाएंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
Advertisement
जीवन मंत्र
Advertisement