todays Horoscope-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:36 am
Location
Advertisement

आज का राशिफल

khaskhabar.com : शुक्रवार, 10 मार्च 2023 1:15 PM (IST)
आज का राशिफल
आज के दिन के लिए ज्योतिषियों का कहना है कि 10 मार्च 2023, शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण है। ज्योतिष के अनुसार आज शुक्रवार को शुक्रदेव की मूर्ति का यथा उपलब्ध उपचारों से पूजन कर व्रत करें तथा गरीब बच्चों को चावल की खीर का भोजन कराएँ तो शुक्र जनित दोष दूर होते हैं। आज वृद्धि योग में दही का दान करना शुभ फलदायी होता है। इसी के साथ आज का दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी भी बदलाव के बारे में नहीं सोचना है और जो जातक नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है।
आइए डालते हैं एक नजर आज के राशिफल पर—

मेष
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। नजदीकी लोगों से सावधान रहना होगा। पूर्व में बनाई योजना स्थगित करनी पड़ेगी। आपको किसी भी बदलाव के बारे में नहीं सोचना है और जो जातक नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है, लेकिन अभी पुरानी में ही रहना बेहतर रहेगा। आपके कुछ सोचे हुए काम पूरे होंगे, लेकिन आपके कुछ शत्रु आपके ऊपर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। ऑफिस में बॉस की बातों को गंभीरता से लें। बॉस को खुश रखने का प्रयास करें। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आस्था बढ़ेगी। शुभ अंक 5 और शुभ रंग लाल।

वृष
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। व्यापार में विस्तार की योजना बनेगी। परिश्रम के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। व्यापार कर रहे लोग काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने कामों के लिए दूसरों का पर निर्भर ना रहे, नहीं तो आपके काम में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। परिजनों में शामिल भाई बहनों से चल रही अनबन दूर होगी। अपने जीवन साथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत होगा, हालांकि यह लम्बे समय के लिए नहीं होगा। अनजान लोगों पर भरोसा नहीं करें, नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। शुभ अंक 2 शुभ रंग कत्थई।

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ मुश्किलों भरा है। कोर्ट कचहरी से सम्बन्धित उलझनें बढ़ सकती हैं। कार्यस्थल पर व्यर्थ की बयानबाजी से बचना होगा। जीवनसाथी का सहयोग नहीं मिलने से मन दुखी होगा। हालांकि आप जीवन साथी के साथ मिलकर भविष्य के लिए कुछ धन संबंधित योजनाओं पर ध्यान लगा सकते हैं। व्यवसाय कर रहे लोगों के कुछ साथी उनके कार्यों में विघ्न डालने की कोशिश कर सकते हैं, आपको किसी की बातों पर ध्यान नहीं देना है। आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। शुभ अंक 8, शुभ रंग गेहुंआ।

कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए आज मेहनत व लगन से कार्य करने के लिए रहेगा। परिवार में यदि किसी बात को लेकर समस्या बनी हुई थी, तो वह भी आज दूर होगी और आपको सामाजिक कार्यक्रमों से जुडक़र अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा। घर में मेहमानों के आगमन से उत्साह का माहौल रहेगा। आपको किसी छोटे सदस्य पर अपनी जिम्मेदारी नहीं थौपनी है, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। व्यापार में साझेदारी में लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में गोपनीयता रखें अन्यथा विरोधी लाभ उठा सकते हैं। एकाग्रता का अभाव रहेगा। शुभ अंक 6, शुभ रंग नारंगी।

सिंह
इस राशि के जातकों को ऑफिस में अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। समय पर काम पूरा होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई फैसला लेने में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा। सोच समझकर निवेश करें। आपके पिताजी आपको यदि किसी भी मामले में मार्गदर्शन देंगे, तो वह आपके लिए कारगर सिद्ध होगा। शुभ अंक 1, शुभ रंग आसमानी।

कन्या
कन्या राशि के जातक बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे, काफी चिंता रहेगी। इस राशि के जातकों को संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए आज दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जमीन खरीदने की सम्भावना है। कार्यस्थल पर मुश्किलें आ सकती हैं, धैर्य रखें। अपनों की मदद करके खुश होंगे। माता का स्वास्थ्य चिंता बढ़ा सकता है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आपको और कामों के साथ साथ अपने लिए भी कुछ समय निकालना होगा। शुभ अंक 9, शुभ रंग जामुनी।

तुला
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ समस्याओं भरा रहने वाला है। कुछ बेवजह की चिंताओं के कारण आपका कार्य क्षेत्र में मन नहीं लगेगा, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आप किसी भी मामले में किसी से कोई वादा या वचन ना करें, नहीं तो आपको बाद में समस्या हो सकती है। परिवार संग पिकनिक पर जाने की योजना बनेगी। धार्मिक आयोजनों में धन खर्च होगा। साझेदारी में मतभेद होने से तनाव बढ़ सकता है। वाहन सुख मिलेगा। शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातको के चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहने वाला है और आपकी वाणी व व्यवहार को देखकर आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा और आपकी कोई मन की इच्छा की पूर्ति हो सकती है। परिवार में मिल बैठकर अपनी बात मनवा लेंगे। आप माता पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। स्वास्थ्य नरम होने के कारण महत्त्वपूर्ण यात्रा स्थगित करनी पड़ सकती है। उधार दिया हुआ धन वसूल कर लेंगे। आप नौकरी के साथ-साथ किसी कार्य को करने की भी तैयारी में लगे रहेंगे। शुभ अंक 3, शुभ रंग क्रीम।

धनु
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी बड़े लक्ष्य से अच्छा लाभ मिल सकता है और यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है, तो आपको उसमे सफलता मिल सकती है। सन्तान के कॅरियर की समस्या का समाधान होगा। विद्यार्थी आत्मविश्वास बनाए रखें। जोड़ों के दर्द से राहत मिलेगी। अचानक हुई मुलाकात रिश्ते में बदल सकती है। किसी परिजन की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको परिवार में किसी मागंलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। शुभ अंक 7, शुभ रंग हरा।

मकर
मकर राशि के जातक के लिए दिन कुछ उलझनें लेकर आने वाला है, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें शादी की कुछ बातों को लेकर निराशा होगी और आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। विश्वस्त लोगों की सलाह से निर्णय नहीं लें। उच्चाधिकारियों द्वारा मदद के प्रस्ताव मिलेंगे। रिश्तों में दूरियाँ बढ़ सकती हैं। आय के स्रोत बढ़ेंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज तरक्की मिल सकती है। परिजनों से रिश्तों में सुधार होगा। भाई बहनों से चल रही अनबन दूर होगी। आप अपने साथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। शुभ अंक 2, शुभ रंग भूरा।

कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कार्यस्थल पर विरोधियों के षड्यंत्र बढ़ सकते हैं, सतर्क रहना होगा। योग्यता साबित करने का उचित समय है। रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन आपका अपने पिताजी से रिश्तो में किसी बात को लेकर तनाव पैदा हो सकता है और आप यदि संतान के करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला लेने जा रहे थे, उसमें वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें। कार्य क्षेत्र में आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ेगा। शुभ अंक 6, शुभ रंग बैंगनी।

मीन
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशनुमा रहने वाला है। आपको अपने माता-पिता से जीवन में चल रही समस्याओं को दूर करने की राह मिलेगी और आप कोई निर्णय सही समय पर लेकर घर वालों को हैरान कर सकते हैं। सत्संग की ओर रुझान बढ़ेगा। प्राथमिकताएँ सुनिश्चित कर निर्णय लें। न्यायिक मामलों में दूसरों का दखल बढ़ेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी। आपको किसी सरकारी योजना में धन लगाने का मौका मिलेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को महिला मित्रों से सहयोग मिलता दिख रहा है। शुभ अंक 1, शुभ रंग सुनहरा।

आलेख में दी गई जानकारियों को लेकर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement