Todays Daily Horoscope: Discover What Special Insights Your Zodiac Sign Holds for the Day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jan 18, 2026 10:42 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राशिफल: जानिए आपकी राशि के लिए आज का दिन क्या खास लेकर आया है

khaskhabar.com: सोमवार, 08 दिसम्बर 2025 11:09 AM (IST)
राशिफल: जानिए आपकी राशि के लिए आज का दिन क्या खास लेकर आया है
मेष
आज आपकी कुछ पुरानी समस्याओं का समाधान निकल सकता है। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। व्यापार में लाभ की संभावना है। छोटी यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य में हल्की असुविधा रहेगी, पर अचानक धन लाभ संभव है।
वृषभ
आज उलझनों में कमी महसूस होगी। रुके कार्य आगे बढ़ेंगे। कमर दर्द परेशान कर सकता है। विदेश से जुड़ी योजना बन सकती है। संतान के साथ अच्छा समय बीतेगा। वैवाहिक जीवन में राहत मिलेगी और धन लाभ के अवसर बनेंगे।

मिथुन

आज कार्यस्थल पर कुछ परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और विवाह के योग बन सकते हैं। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त होगी।

कर्क

आज कोई पुरानी समस्या समाप्त हो सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े कामों में फायदा होगा। माता से सुख मिलेगा। घर और साज-सज्जा पर खर्च बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है।

सिंह

आज ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। रुका धन मिलने की संभावना है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

कन्या

आज धन लाभ के योग मजबूत हैं। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ कठिनाई आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
तुला
आज नौकरी और व्यापार से संबंधित यात्रा बन सकती है। पुरानी बीमारी में सुधार होगा। कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी कर सकते हैं। वैवाहिक संबंधों में प्रेम बढ़ेगा। बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी।
वृश्चिक
आज धन की स्थिति मजबूत रहेगी। यात्रा अधिक हो सकती है। नए संपर्क बनेंगे जो फायदेमंद रहेंगे। खरीदारी के योग बन रहे हैं। नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

धनु

आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी या व्यापार की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। धन लाभ होगा। पढ़ाई और घर-परिवार से जुड़ी खुशखबर मिल सकती है।
मकर
आज नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। नए संपर्क बनेंगे। संतान से लाभ मिलेगा। नसों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आराम पर ध्यान दें।
कुंभ
आज भाग्य मजबूत रहेगा। नौकरी में नए अवसर और लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर की सजावट पर खर्च हो सकता है। भाइयों के साथ मनमुटाव संभव है। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है।
मीन
आज विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। पुरानी बीमारी में सुधार होगा। दोपहर बाद ऊर्जा बढ़ेगी और सकारात्मक सोच आएगी। पुरानी समस्याओं का समाधान मिलने लगेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement